Kiren Rijiju-कानून मंत्री पद से हटाए गए किरेन रिजिजू, इन्हे मिली जिम्मेदारी

Shri Mi
2 Min Read

Kiren Rijiju: मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है. कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को पद से हटा दिया गया है. अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को सौंपी गई है.

Join Our WhatsApp Group Join Now

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Dropadi Murmu) ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है.Kiren Rijiju

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर भू-विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंपा गया है.

वहीं, अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा. खबर है कि थोड़ी देर में प्रगति मैदान में होने वाले एक सरकारी कार्यक्रम में अर्जुन राम मेघवाल पीएम के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे.

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है।

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close