लाकडाउनः निगम ने बनाया कन्ट्रोल रूम..कमिश्नर ने कहा..अधिकारियों को दिया गया काम..मोबाइल नम्बर जारी..1 काल से होगा समस्याओं का निदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लाॅकडाउन के मद्देनजर कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर  नगर पालिक निगम ने कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना किया है। इसके अलावा आम जमता के सहयोग के लिए अधिकारियों को भी तैनात किया है। 
 
          कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया कि लाॅकाडउन के दौरान कंट्रोल रूम से आमजन को मदद पहुंचाई जाएगी। साफ-सफाई से लेकर सामानों की होम डिलीवरी और ज़रूरतमंदों को निःशुल्क राशन पैकेट का वितरण किया जाएगा। इसके अलाव अन्य तमाम सुविधाओं को भी ध्यान रखा जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि आम जनता के बीच विभिन्न माध्यमों से कंट्रोल सेन्टर का  मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है,।ज़रूरतमंद लोग इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी मांग और समस्या को रख सकते है। समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
 
                        निगम प्रशासन से जारी विभिन्न नम्बर इस प्रकार हैॆ। कंट्रोल रूम विकास भवन का नम्बर- 07752 471224 है। सत्यनारायण गुप्ता नोडल अधिकारी भूमिका में रहेंगे। ज़रूरतमंदों के लिए सूखा राशन पैकेट का वितरण नोडल अधिकारी सुधीर गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जाएगा। जरूरत मंद 9993596555 पर सम्पर्क कर सकेंगे। इसके अलावा अनुपम तिवारी के मोबाइल नम्बर 9993596615 और सोमशेखर विश्वकर्मा के नम्बर 8358003000 सम्पर्क किया जा सकता है। 
                                
                आम नागरिकों के लिए आवश्यक सामान जैसे दवाई,राशन,फूड पैकेट की होम डिलीवरी बुकिंग के लिए- रमनदीप छाबड़ा मोबाइल 9893508114 काल करेंगे। साफ़ सफाई के लिए- ओंकार शर्मा का नम्बर 9993596556 है। सेनेटाइज़ करने के लिए-राकेश वर्मा का नम्बर 9981191842 है।
 
               निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पेयजल के लिए लोग अजय श्रीवासन मो.9479060888 के नम्बर पर सम्पर्क करेंगे। होम आइसोलेशन में पाॅजिटिव मरीजों के बीच दवाई वितरण और स्टीकर चस्पा के लिए- विजय पाण्डेय का नम्बर 9406127681 जारी किया गया है।  आइसोलेशन उपचार के दौरान मृत्यु होने पर- खजांची कुम्हार के नम्बर  9753437043 पर सम्पर्क किया जा सकता है। लाॅकडाउन के दौरान दुकान खोले जाने की शिकायत के लिए
दिलीप तिवारी के मोबाइल नम्बर 9993008338 लोग जानकारी देंगे। स्ट्रीट लाइट संबंधित शिकायत के लिए- सुब्रत कर जिमा्मेदार होंगे। सुब्रत कर का मोबाइल नम्बर 9993008000 है।
                                                            
                                     क्वेरेनटाइन सेंटर में खानपान समेत आवश्यक व्यवस्था के लिए
 खजांची कुम्हार  जिम्मेदार होंगे। कुम्हार का मोबाइल नम्बर 9753437043 है। होम आइसोलेशन,कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन होने पर टोल फ्री नंबर  112 और अन्य शिकायत के लिए-लोग 100 डायल करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close