पोस्टर लेकर सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस..सीमा ने कहा..मीडिया संस्थान को मांगनी होगी माफी

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाले मीडिया संस्थान और एंकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हाथ में बैनर पोस्टर के साथ महिला नेत्रियों ने नेहरू चौक पर मीडिया संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मीडिया स्स्थान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही।
                महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर सीमा पाण्डेय की अगुवाई में महिला नेत्रियों ने प्रदर्शन किया। सीमा पाण्डेय ने बताया कि देश के एक मीडिया संस्थान ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोडकर पेश किया है। खासकर मीडिया संस्थान के एंकर पत्रकार ने बयान के साथ गंदा मजाक किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे। 
    सीमा पाण्डेय ने बताया कि मीडिया संस्थान ने राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर  छवी को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस प्रकार की गतिविधियां देश को अस्थिरता की तरफ ले जाती है। मीडिया को सच दिखाना चाहिए। लेकिन अब ऐसा होता कहीं  दिख नहीं रहा है। जबकि देश के विकास  और अमन र्शांति स्थापित करने में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है।
           प्रदर्शन करने के दौरान नेत्रियों ने दुहराया कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष डी सुजा और प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर महिला कॉंग्रेस बिलासपुर शहर और ग्रामीण  ने सड़क पर उतरकर  विरोध प्रदर्शन किया है।
            विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में महिला कॉंग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश, पूर्णिमा मिश्रा, सावित्री सोनी, रीता मजुमदार, बिंदु जायसी, ममता हटकेस्वर ,आरती रजक, उषा पात्रे ,मंजू त्रिपाठी, प्रभा सोनी, रेखा सोनी, उत्तरा सक्सेना, सुमन बाटवे ,मानवी,  सतरूपा, और  बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close