खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई…लगाया साढ़े लाख का जुर्माना…हाइवा, जेसीबी किया जब्त..सरपंच पर 80 हजार की पेनाल्टी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—अवैध रेत भण्डारण, मुरूम उत्खनन और परिवहन करते खनिज टीम ने हाईवा जेसीबी जप्त कर लाखों रूपयों का जुर्माना लगाया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन अलग अलग मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा सरकारी निर्माण कार्य के नाम पर मुरूम उत्खन

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर….खनिज अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि खनिज टीम ने अनिल साहू और राहुल गुलाटी की अगुवाई तीन अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है। इस दौरान टीम ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन करने वालों को पकड़ा है। टीम ने अब तक तीन दिनों के भीतर तीन अलग अलग मामलों में कार्रवाई कर वाहन बरामदगी के साथ लाखों रूपयों का जुर्माना लगाया है।

लछनपुर कछार और मस्तुरी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत भण्डारण के चार प्रकरण दर्ज किया है। मामले में विभाग ने नोटिस भी जारी किया था। तीन अलग अलग प्रकरणों में 2 लाख 54 हजार रूपया बतौर समझौता राशि जमा कराया गया है। इसके अलावा एक मामले में कार्यवाही की जा रही है।

सरपंच, ग्राम पंचायत रहंगी को शासकीय निर्माण कार्य में खनिज मुरूम के उपयोग के लिए विभाग ने अनुमति दी है। लेकिन जानकारी मिली कि सरपंच मुरूम का उत्खनन कर  बिक्री कर रहा है। जांच पड़ताल के दौरान आरोप सही पाया गया। रंगे हाथों मुरूम उत्खनन करते पकड़ा गया। इस दौरान 2 हाईवा जब्त कर चकरभाठा थाना के हवाले किया गया है। 80 हजार से अधिक रूपयों का पेनाल्टी भी लगाया गया है।

ग्राम बेलमुण्डी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मुरूम उत्खनन के दौरान 1 हाईवा और 1 जेसीबी मौके से जब्त किया गया। दोनो वाहनों को थाना सकरी के हवाले किया गया है।ग्राम गनियारी क्षेत्र में अवैध मुरूम परिवहन करते हाईवा बरामद कर संकरी थाना को सुपुर्द किया गया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि यदि अवैध रेत उत्खनन या परिवहन करते ऐसे वाहन पकड़े गये जिन पर पहले ही कार्रवाई हूई है। वाहन मालिक के खिलाफ अपराध या परिवाद दायर किया जाएगा।

close