Indigo की Flight में महिला केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट

Shri Mi
2 Min Read

Indigo/फ्लाइट्स में यात्रियों और क्रू मेम्बर्स के साथ बदसलूकी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब Indigo की शारजाह-अमृतसर की फ्लाइट में नशे में धुत यात्री की केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Indigo की फ्लाइट ने 13 मई को यूएई शारजाह से अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के दौरान शराब के नशे में एक यात्री ने महिला केबिन क्रू के साथ अभद्रता की और अन्य क्रू मेंबर्स के साथ भी दतमीजी की। आरोपी को अरेस्ट कर  लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक Indigo फ्लाइट के अमृतसर में लैंड होने के बाद आरोपी यात्री को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो उड़ान संख्या 6E 1428 से उड़ान भर रहा था।

उसे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पंजाब के जालंधर के रहने वाले गिरफ्तार यात्री ने फ्लाइट में कथित तौर पर अधिक मात्रा में शराब पी ली थी।

आरोपी यात्री ने नशे की हालत में एक महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की।

उस दौरान फ्लाइट के स्टाफ ने किसी तरह स्थिति को संभाला। सुरक्षा प्रबंधक ने लैंडिंग के बाद मामले को पुलिस को बताया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और घटना की जांच की जा रही है।

पिछले कुछ महीनों में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के आपत्तिजनक व्यवहार की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले महीने, न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में कथित तौर पर शराब के नशे में एक व्यक्ति ने बहस के दौरान एक अन्य यात्री पर पेशाब कर दिया था।

पिछले साल नवंबर में सुर्खियों में आए इसी तरह के एक मामले में, शंकर मिश्रा नाम के यात्री पर एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री ने पेशाब करने का आरोप लगाया गया था।

आरोपी एयर इंडिया की उड़ान में नशे की हालत में था। आरोपी को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close