क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ शिक्षाकर्मी…क्यों किया मानस पाठ..किसको लिखा पत्र..कहा पिघलेगा दिल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20171129154104बिलासपुर— शिक्षाकर्मियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। पहले दिन दस लोगों ने भूख हड़ताल कर नए तरीके से सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया है। आज भी विभिन्न संगठनों ने नेहरू चौक स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पहुंच शिक्षाकर्मियों की बेमुद्दत हड़ताल का समर्थन किया है। आम आदमी पार्टी नेताओं ने शिक्षाकर्मियों की संविलियन मांग को जायज ठहराते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                संविलियन समेत 9 सूत्रीय मांग को लेकर बेमुद्दत हड़ताल पर गए शिक्षाकर्मियों ने आज से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। क्रमिक भूख हड़ताल के पहले शिक्षाकर्मी संगठन पदाधिकारियों ने दस लोगों का फूल माला से स्वागत किया। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे दस लोगों ने दिन भर अन्न जल ग्रहण नहीं किया। शिक्षाकर्मियों का समर्थन करने पहुंचे विभिन्न संगठन के नेताओं ने बेमुद्दत हड़ताल के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। भाषणवाजी के बीच शिक्षाकर्मी नेताओं ने संख्याबल की जानकारी देकर चुनाव में सरकार के खिलाफ जाने का संकेत भी दिया।

                   शिक्षाकर्मी नेता कलीम ने बताया कि आज से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हो गया है। दस लोग भूख हड़ताल पर हैं। 2 जनवरी को रायपुर में प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मी भूखे प्यासे रहकर जंगी प्रदर्शन करेंगे। हर हालत में संविलियन को हासिल करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी गाधी टोपी में हड़ताल का समर्थन किया। जमकर भाषणवाजी भी की ।

भजन कीर्तन, चौपाई और पीएम को पत्र 

क्रमिक भूखहड़ताल के दौरान रामचरित मानस का पाठ किया गया। शिक्षाकर्मी नेताओं ने चौपाई के माध्यम से बताया कि मंत्रालय में सीता माता संविलियन के रूप में कैद है। संविलियन को कैद से हर हालत में बाहर लाना है। सभी शिक्षाकर्मी हनुमान हैं…संविलियन को आजाद कराने के बाद ही हड़ताल को जश्न का रंग चढेगा। शिक्षकों ने भजन कीर्तन भी पेश किया।

शिक्षाकर्मियों ने प्रधानमंत्री के नाम कार्ड अभियान भी चलाया। पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से संविलियन की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया। शिक्षकों ने बताया कि आज नहीं तो कल लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का दिल पिघलेगा और संविलियन की मांग पूरी होगी। क्योंकि संविलियन हमारा अधिकार है।

close