पीड़िता से जबरदस्ती किया शादी…और धमकी देकर किया बलात्कार…अकलतरा मे रिपोर्ट दर्ज…आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-पीडिता के साथ जबरदस्ती बलात सम्बन्ध बनाने और फिर फोटो वायकल करने की धमकी देकर शादी करने के जुर्म में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता जांजगीर चांपा की रहने वाली है। स्थानीय थाना अकलतरा में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करायी। एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी को मुंगेली से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद जेल दाखिल कराया गया है।

एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 19 सितम्बर 2023 को थाना अकलतरा जांजगीर चाम्पा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बिलासपुर में रहते हुए एक कपडे की दुकान में काम करती थी। दुकान में ग्राम पलासरी जिला मुंगेली निवासी ईश्वर प्रसाद गेंदले भी काम करता था। एक ही दुकान में म करने के दौरान दोनो में जान पहचान हुई। धीरे धीरे दोस्ती के बाद दोनो मोबाईल से बातचीत करने लगे। दोनो ने अपना-अपना फोटो एक दूसरे को भेजते थे।

पीड़िता के अनुसार 13 सितमबर 2022 की रात्रि आरोपी ईश्वर प्रसाद गेंदले ने बताया कि उसके परिचित का एक व्यक्ति सिम्स में भर्ती है। इसके बाद आरोपी उसे भी साथ लेकर गया। सिम्स अस्पताल के सभागृह के पास आरोपी ने उसकी फोटो एडिट फोटो दिखाया। और वायरल करने की धमकी दिया। दबाव डालकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा । अपने गृहग्राम पलानसरी लेकर गया। दबाव पूर्वक जबरन शादी किया। और फिर शादी का  फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एडिश्नल एसपी ने बताया कि मामला सिम्स अस्पाताल बिलासपुर का होने के कारण थाना अकलतरा में शून्य में अपराध दर्ज किया गया। सूचना के बाद थाना सिटी कोतवाली में भी आईपीसी की धारा 376(2)(ढ), 509(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया।

रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उत्तम साहू की अगुवाई में आरोपी ईश्वर प्रसाद गेंदले को ग्राम पलानसरी थाना मुंगेली में घेराबंदी कर पकडा गया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

close