माइनिंग टीम का कोयला डीपो में धावा..60 को नोटिस.अधिकारी ने कहा..सभी में मिली गड़बड़ियां

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— चार पांच दिनो तक लगातार कार्रवाई के बाद स्टेट माइनिंग टीम और अधिकारी अपने अपने ठिकाने लौट गए। चार जिलो में कोयला वाशरी और कोल डिपो में अधिकारियों की सात टीमों ने धावा बोला। जांच पड़ताल के बाद टीम ने उच्च अधिकारियों को जानकारी को साझा किया है। बुधवार को  भी माइनिंग स्टेट टीम ने बिलासपुर माइनिंग अधिकारी की अगुवाई में जिले में स्थित कोल डीपो पर धावा बोला। कार्रवाई के साथ ही 60 से अधिक कोल डिपो संचालकों को नोटिस थमाया है। निश्चित दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश भी दिया है।
                    जानकारी देते चलें कि पिछले एक सप्ताह से स्टेट माइनिंग की सात टीम चार जिलों में स्थित कोल वाशरी और डिपो पहुंचकर लगातार कार्रवाई को अंजाम दी है।  रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा और बिलासपुर स्थित कोल वाशरी में टीम के सदस्यों ने  छानीबन किया है। इसी क्रम में टीम ने बिलासपुर में भी कुल 12 वाशरी और 72 कोल डिपो में धावा बोला। कार्रवाई के अंतिम दिन यानि बुधवार को टीम ने रिपोर्ट तैयार कर संबधित अधिकारियों के हवाले किया है।।   
                       माइनिंग अधिकारी डी.के.मिश्रा ने बताया कि बिलासपुर में कुल 12 कोल वाशरी है। सभी स्थानों पर पहुंचकर टीम ने छानबीन को अंजाम दिया है। इसके अलावा टीम 72 कोल डिपो में भी जरूरी दस्तावेजों की छानबीन की गयी है। कुल 60 कोल डिपो को खुला पाया गया। कमोबेश सभी कोल डीपो में कोई ना कोई कमिया पायी गयी है। अनुज्ञा का उल्लंघन हुआ है। 
                       माइनिंग अधिकारी ने बताया कि सभी कोल डिपो को नोटिस कर जवाब पेश करने को कहा गया है। नोटिस के बाद जानकारी नहीं मिलने पर सभी के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जाएगा।अधिकारी ने यह भी कहा कि इसके अलावा आने वाले समय में जो भी जानकारी होगी..सभी के साथ किया जाएगा।
जारी किया जाएगा शो कॉज नोटिस
           माइनिंग अधिकारी डी.के.मिश्रा ने बताया कि अनुज्ञा का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। यदि समय पर लोगों ने जवाब पेश नहीं किया तो शो काज नोटिस जारी किया जाएगा।  

                         

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close