कर्नाटक सरकार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे विधायक शैलेष…प्रदेश अध्यक्ष मरकाम भी रवाना..मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री लेंगे शपथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कर्नाटक चुनाव में प्रत्याशी की जीत में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले नगर विधायक शैलेष पाण्डेय मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय बुलावे पर रवाना हो गए है। जानकरी देते चलें कि शैलेष पाण्डेय को भटकल विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की 30 हजार से अधिक मतो से जीत हासिल हुई है। 
20 मई को कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय को भी बुलावा है। नगर विधायक शैलेष प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कर्नाटक रवाना हो गए हैं।इसके अलावा संसदीय सतिव विकास उपाध्याय और पंकज शर्मा भी कर्नाटक पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। 
जानकारी देते चलें कि दस मई को कर्नाटक विधानसभा का चुनाव हुआ था। कांग्रेस को कुल 136 सीट मिले हैं। राज्यपाल के बुलावे पर 20 मई सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री का शपथ लेंगे। बताते चलें कि नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने चुनाव बतौर पर्यवेक्षक बनकर चुनाव में शिरकत किया। 
कांग्रेस पार्टी ने शैलेष पाण्डेय को भटकल विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया। पाण्डेय के कुशल निर्देशन में कांग्रेस प्रत्याशी ने 30 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल किया। जीत में शैलेष पाण्डेय की टीम की भूमिका अहम् रही।
नगर विधायक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने शपथ समारोह में आमंत्रित किया। उन्होने यह भी बताया कि कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की कोई पैंतरेबाजी काम नहीं आयी। जनता ने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर विश्वास जाहिर कर कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दिया है।
close