20 मई को सभी वर्ग के वूमेन्स खिलाड़ियों का होगा ट्रायल..सचिव ने बताया..इन दस्तावनेजों के साथ आएं खिलाड़ी..21 को होगा स्टेट चयन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर बिलासपुर स्थित राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में विभिन्न वर्गों से खेलने वाली वुमैन्स क्रिकेट खिलाड़ियों ट्रायल सेशन का आयोजन किया जाएगा। मामले की जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने दिया। विन्टेश ने बताया कि वूमेंस ट्रायल 20 मई को होगा। इस दौरान अंडर 15, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर खिलाड़ियों का  ट्रायल लिया जाएगा।
क्रिकेट संघ बिलासपुर सचिव विन्टेश से मिली जानकारी के अनुसार राज्य क्रिकेट संघ के निर्देश पर बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 20 मई को सुबह 9 बजे से वूमेन्स क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जायेगा कट ऑफ डेट अंडर 15 के लिए 1 सितम्बर 2008, अंडर 16 के लिए 1 सितंबर 2007, और अंडर 19 के लिए 1 सितम्बर 2004 अंडर 23 के लिए 1 सितंबर 2000 निर्धारित किया गया है।
 
विन्टेश के अनुसार जो लड़कियां जिस भी ग्रुप में उसी ग्रुप में ट्रायल देंगी। जैसे अंडर 15 लड़किया अंडर 15 में ही ट्रायल देंगी। इसके पहले सभी महिला खिलाड़ियों को ट्रायल के दिन मैदान में ही फॉर्म भरना होगा। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ  स्कूल के अंतिम 6 वर्ष की मार्कशीट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र की फोटोकापी के अलावा पासपोरर्ट साइज की फोटो अनिवार्य रुप  लाना होगा।
जो भी खिलाड़ी बताए गए दस्तावेजों को साथ नहीं लाएगा..उसे ट्रायल में शिरकत करने का मौका नहीं दिया जाएगा। खिलाड़ियों को कलर यूनिफार्म में आना होगा। और उनके साथ उनका कीट  भी होगा। ट्रायल के बाद सभी ग्रूप में से 15-15 खिलाड़ियों की सूची स्टेट ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। स्टेट ट्रायल 21 मई को सुबह 6:30 के बजे भिलाई स्थित सेक्टर 1 मैदान में लिया जायेगा।
close