बहु की हत्या के आरोप में सास श्वसुर गिरफ्तार..चाय में पिलाया जहर..पीड़ित ने तोड़ा अस्पताल में दम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस के अनुसार महिला को उसका पति ससुर  और सांस ने मिलकर जहर पिलाया। बाद में मिट्टी तेल भी डाला। महिला की मौत 8 जनवरी को हुई है।
 
                 रतनपुर पुलिस के अनुसार  ग्राम सीस निवासी भावना डिक्सेना को 21 दिसम्बर 2021 को संदिग्ध अवस्था में पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारम्भिक जानकारी मिली कि महिला ने नींद के दौरान जहरीले वस्तु का सेवन किया है। हालत खराब होने पर महिला को शासकीय अस्पताल पाली में भर्ती कराया गया।
 
                      जानकारी के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर उपचार के दौरान महिला बयान लिया। महिला ने बताया कि पति माधव डिक्सेना, ससुर पुन्नीलाल डिक्सेना और सास पंचकुंवर ने चाय में जहरीला वस्तु मिलाकर पिलाया है। बाद में हत्या करने की नियत से मिट्टी तेल भी छिड़का है।
 
                       इसी दौरान 8 जनवरी को 2022 को भावना की मौत हो गयी। थाना-पाली से डायरी हासिल कर आरोपियों के खिलाफ धारा 304बी का अपराध जोड़ा गया।  विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों ने घटना के बाद सबूत मिटाने का प्रयास भी किया है। आरोपी ससुर, पुन्नीलाल उर्फ सुखरू डिक्सेना उम्र 80 साल,सास- पंचकुंवर डिक्सेना उम्र 70 साल को
गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
TAGGED:
close