फर्राटा मारते पकड़ाए मोटरसायकल चोर..दो की जगह चार बाइक बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों  के खिलाफ कार्रवाई की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 41(1_4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल चार मोटरसायकल बरामद किया है। आरोपियों का नाम अंशुल शुक्ला पिता निवासी यादव नगर तिफरा और अनेश कश्यप उर्फ नरेंद्र उर्फ होरा निवासी विष्णु चौक तिफरा है।
 
                     सिरगिट्टी थानेदार फैजुल शाह के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिली कि 0दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बस स्टैंड तिफरा के पास घूम रहे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम को मौके के लिए रवाना किया। बस स्टैंड तिफरा के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आरोपियों ने मोटरसायक चोरी करना कबूल किया।
 
                                      आरोपियों ने बताया कि बस स्टैंड तिफरा से मोटरसाइकिल हौंडा डीलक्स CG10 S 4609, फल मंडी तिफरा से हीरो हौंडा डीलक्स CG10 AV 0476 को चोरी किया है। इसके अलावा गुंबर पेट्रोल पंप के पास से मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स CG 13P 2389 और बिना नम्बर की सफेद रंग की एक्टिवा को पार किया है। 
 
               आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हौंडा डीलक्स CG 10S 4609 को पेट्रोल खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशन चकरभाटा के पास खड़ी किए हैं। जिसे लावारिस हालत में जब्त किया गया।  सभी प्रकरण में आरोपी अंशुल शुक्ला  निवासी यादव नगर और अनेष कश्यप उर्फ नरेंद्र उर्फ होरा निवासी विष्णु चौक तिफरा पर अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड में  जेल भेजा गया है।  
 
                                          प्रकरण मेें थाना प्रभारी  फैजुल शाह सहायक उपनिरीक्षक सीता साहू आरक्षक मिथिलेश सोनी, अफाक खान, बोधू राम कुम्हार, एवं नीलेश राठौर की अहम भूमिका रही।
close