जुआरियों के फड़ पर पुलिस का धावा..दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार..हजारों रूपए बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने फड़ पर धावा बोलकर 14 जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 63 हजार रूपए भी बरामद किए हैं।पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 
 
                      सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह को जानकारी मिली कि ग्राम पौड़ी स्थित नहर के पास सुनसान जगह पर 10-15 व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी थानेदार ने खबर को पुख्ता करने सिविल ड्रेस में दो आरक्षको को मौके पर भेजा। 10 से 15 व्यक्तियों को   जुआ खेलते पाया गया।
 
               इसके बाद थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना स्तर पर टीम तैयार पौड़ी स्थित नहर के पास चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गयी। मौके पर कुल 14 जुआरियों को हिरासत में लिया गया। जुआरियों के कब्जे से कुल रकम  62700 रूपए के अलावा ताश पत्ती जब्त किया गया। सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
 
पकड़े गए जुआरियों के नाम      
1 सुनील साहू पिता सदानंद साहू उम्र 45 साल निवासी नयापारा सिरगिट्टी
2 असीम शाह पिता अयर शाह उम्र 40 वर्ष निवासी हेमू नगर।
3 विक्की सिदारा पिता स्वर्गीय आसर सिदारा उम्र 37 वर्ष
4 सोनू अहिरवार पिता विजय अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी लिंगयाडीह 
5 आकाश गुप्ता पिता कमलेश कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी कतियापारा
6 पिंकू यादव पिता अयोध्या यादव उम्र 28 वर्ष निवासी हेमू नगर
7 लोकेश कुमार गोंड पिता स्वर्गीय चौहान गौड़ उम्र 38 वर्ष निवासी पौड़ी
8 नरसिंह साहू पिता रोहित साहू उम्र 32 वर्ष निवासी सिरगिट्टी।
9 सूरज हियार पीता सुंदर हियार उम्र 28 वर्ष निवासी सीता विहार कॉलोनी सिरगिट्टी।                    10 सोनू खटीक पिता स्वर्गीय लकक्षन खटीक उम्र 40 वर्ष निवासी टिकरापारा
11 विशेष बोले पिता विशेषर बोले उम्र 32 वर्ष मासी दयालबंद बिलासपुर
12 सुधीर कुमार यादव पिता स्वर्गीय गोपाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी नयापारा                      13 राजू यादव धनाराम यादव उम्र 52 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी
14 रामू गोयल पिता मूलचंद गोयल उम्र 41 वर्ष निवासी दयालबंद बिलासपुर।                 
 
             प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, जीवन जायसवाल आरक्षक मिथिलेश सोनी, अफाक खान बुधराम कुमार, रंजीत खलखो, कुंभकार, देवेंद्र भोंसले एवं  निलेश राठोर की अहम भूमिका रही।
close