Google search engine

मुम्बई में पकड़ाया आनलाइन फ्राड दूल्हा…सगाई के बाद मांग रहा था दहेज

chakarbhataबिलासपुर—आनलाइन दूल्हा तलाशने वालों के लिए बुरी खबर है। हाई फाई दूल्हा चिटर निकल सकता है। नेचर सिटी में रहने वाला यादव परिवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। आनलाइन फ्राड दूल्हा को सकरी पुलिस ने मुम्बई से धर दबोचा है। सकरी पुलिस ने आज दूल्हेराजा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आनलाइन फ्राड दूल्हा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले दस पन्द्रह सालों से मुम्बई में रहकर कोचिंग क्लास चला रहा था।

Join WhatsApp Group Join Now

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

आईएसएस शलभ सिन्हा के हवाले से सकरी पुलिस के हाथों आनलाइन फ्राड दूल्हा को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है। आईएएस शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपी आनलाइन फ्राड दूल्हा का नाम नन्दलाल यादव पिता रामदुलारे यादव है। नन्दलाल की उम्र करीब 35 साल है। मुम्बई का रहने वाला है। उसके खिलाफ मेट्रोमोनियल में गलत जानकारी देकर नेचर सिटी में रहने वाले यादव परिवार की लड़की से सगाई के बाद शादी नहीं करने और ब्लैकमेल का आरोप है । आरोपी करीब दो साल से शादी को टालता रहा। नेचर सिटी निवासी धरम यादव पिता किशोर यादव की शिकायत के बाद आरोपी को सकरी पुलिस चौकी एएसआई त्रिपाठी और एक अन्य आरक्षक ने मुम्बई से हिरासत में लिया। आज गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।

शलभ सिन्हा ने बताया कि सकरी चौकी में नेचर सिटी निवासी धरम यादव पिता किशोर यादव ने 30 जुलाई 2015 को शिकायत की थी कि सगाई के बाद मुम्बई का एक लड़का शादी करने से इंकार कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि आरोपी युवक मुम्बई में ट्यूशन क्लास चलाता है।

पुलिस कप्तान के निर्देश पर एएसआई त्रिपाठी और एक आरक्षक को मुम्बई भेजा गया। दो दिन कैम्प के बाद आरोपी नन्दलाल यादव पिता रामदुलारे यादव  35 साल को सांई सदन अम्बा बाड़ी रोड तुलिंज से हिरासत में लिया गया। शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने पहले छकाने का प्रयास किया। लेकिन एएसआई त्रिपाठी और आरक्षक साथी ने उसे धर दबोचा।

शलभ सिन्हा के अनुसार लड़की पक्ष से धरम यादव ने शिकायत की थी कि आरोपी नन्दलाल यादव ने मेट्रोमोनियल प्रोफाइल में अपने स्टेटस को बढ़ा चढ़ाकर बताया था। प्रोफाइल में नन्दलाल ने खुद को धनवान और कई बंगलों का मालिक बताया है। नन्दलाल ने किसी फर्म का मालिक होना भी बताया है। प्रोफाइल के झांसे में आकर परिवार की लड़की की शादी नन्दलाल से करने का फैसला किया।

हमारे बुलावे नन्दलाल सगाई के एक दिन पहले बिलासपुर आया। सकरी पहुंचकर नेचर स्थित घर में 30 जुलाई 2015 को विधि विधान से सगाई हुई। धरम यादव के अनुसार सगाई में नन्दलाल यादव को एक लाख 67 हजार रूपए नगद दिए। इसके अलावा सोने की कीमती चैन और अंगूठी के साथ चांदी के जेवरात भी दिए। इसके बाद नन्दलाल यादव शादी जल्द करने का आश्वासन देकर मुम्बई लौट गया।

मुम्बई जाने के बाद नन्दलाल यादव शादी को आजकल में टालता रहा। महीना दर महीना बीतने के बाद  नन्दलाल ने शादी की तारीख नहीं दी। इस बीच धरम यादव नन्दलाल यादव में फोन पर संपर्क बना रहा। बाद में नन्दलाल ने बातचीत करना छोड़ दिया। धरम यादव ने पुलिस को बताया कि छानबीन के बाद जानकारी मिली कि नन्दलाल यादव ने आनलाईन फ्रॉड किया है। मेट्रोमोनियल प्रोफाइल में दी गयी सारी जानकारी गलत थी। पीडित परिवार ने 25 नवम्बर 2016 में लिखित शिकायत कर नन्दलाल यादव की गिरफ्तारी की मांग की।

काफी खोज खबर के बाद पुलिस को नन्दलाल यादव की जानकारी मिली। कुछ दिन पहले सकरी से एएसआई त्रिपाठी और एक आरक्षक को आरोपी को पकड़ने मुम्बई भेजा गया। सकरी पुलिस ने मुम्बई में दो दिन कैम्प लगाने के बाद नन्दलाल यादव को एक कोचिंग सेन्टर से हिरासत में लिया। आज गिरफ्तारी बनाकर सकरी पुलिस एएसआई त्रिपाठी ने आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।  एएसआई त्रिपाठी ने बताया कि नन्दलाल यादव पिता रामदुलारे यादव मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। अपने परिवार के साथ पिछले दस पन्द्रह साल से मुम्बई में रहकर कमा खा रहा है।

close
Share to...