नेशनल हाइवे के लुटेरे गिरफ्तार..मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…आरोपियों को जेल..सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— मस्तूरी पुलिस ने हाइवे पर गा़ड़ियों को लूटपाट को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ट्रक रोककर ड्रायवर से लूटपाट को अंजाम देने वाले तीन आरोपिोयं को उचित कार्रवाई के बाद न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों से नगद,मोबाइल समेत मोटरसायकल बरामद किया गया है।
        मस्तूरी पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को जनकपुर राजनांद निवासी शेखर चतुर्वेदी थाना को लिखित शिकायत कर बताया कि अपने ट्रक CG 08 AL 6721 को लेकर जल गांव मध्यप्रदेश सामान खाली करने जा रहा था।  सुबह करीब 4 बजे के आसपास नेशनल हाईवे भदौरा चौक के पास पहुचे। ठीक उसी समय समय  काले रंग मोटरसाइकिल सावर तीन व्यक्ति सामने आए। और हाथ दिखाकर ट्रक रूकवाया।  और ब्रेकर के पास ट्रक के सामनेमोटरसाइकिल को लिटा दिया। 
            पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दो व्यक्ति ट्रक के दोनों दरवाजा से अन्दर घुसे। चाकू दिखाकर पैसे की मांग करने लगे। मना करने पर दोनो ने मुझे और साथी दीपक कुमार ठाकुर को मारना पीटना शुरू कर दिया। डर कर जेब में रखे 30000 रुपया दिया। दोनो आरोपियों में से एक ने मोबाइल भी छीन लिया।
                इस दौरान एक व्यक्ति रोड में मोटरसाइकिल को उठाकर चालू करके साथियों का इंतजार किया। लूटपाट के बाद तीनों मोटरसायकल पर सवार होकर जाजगीर तरफ भाग गए। 
             मस्तूरी पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394का अपराध मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सयुंक्त टीम ने पतासाजी शुरू की। मुखबीर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियो को पकड़ा गया।
             पूछताछ के दौरान चंद्र प्रकाश भार्गव, महेंद्र सिंह ठाकुर और लकेश्वर यादव ने लूटपाट के जुर्म को कबूल किया। आरोपियों के पास से मोबाइल और कुछ रूपये कब्जे में लिया गया। मोटरसायकल को भी बरामद किया गया है। 
पकडे गए आरोपियों का नाम
1) लखेश्वर यादव पिता अनुवादी यादव उम्र 20 वर्ष साकिन  खैरा 2) महेंद्र सिंह ठाकुर पिता उदय सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष साकिन खैरा,3 )चंद्र प्रकाश भार्गव पिता सुनील भार्गव 24 वर्ष साकिन कोसमडीह थाना मस्तूरी 
विशेष प्रयास करने वाली टीम के सदस्य
       आरोपियों की पतासाजी और धरपकड़ मैें निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक प्रकाश कांत  सब इंस्पेक्टर प्रसाद सिन्हा  अजय वारे एएसआई बी. एस राजपूत   दाऊ लाल बरेठ प्रधान आरक्षक पुहुप सिंह  सुबंध साय सिदार आरक्षक बलवीर सिंह विवेक राय दीपक उपाध्याय गोविंद शर्मा दीपक यादव सत्य कुमार पटेल निखिल जाधव शिव शंकर कुर्रे शशी करण कुर्रे सुरेंद्र जांगड़े कृष्णा महिलांगे गजपाल जांगड़े का विशेष योगदान रहा।
close