राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: कलेक्टर व SSP ने की तैयारियों की समीक्षा

Shri Mi
2 Min Read

रायगढ़/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 से 3 जून राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आयोजन में मुख्य मंच, पंडाल व बैठक व्यवस्था को लेकर अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए जल्द पूरी कर ली जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम स्थल में बैठक के साथ पेयजल, वाहन पार्किंग, रामायण मंडलियों व विदेशी दलों के ठहरने व कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने संबंधी व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ काउंटर व मोबाईल मेडिकल यूनिट तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के लिए निर्देशित किया। पूरे कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कंट्रोल रूम गठित कर वहां पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने आयोजन के दौरान सुरक्षा व टै्रफिक व्यवस्था के संबंध में की जा रही तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के पार्किग के लिए पृथक व्यवस्थाएं करने के लिए भी कहा। साथ ही आपातकालीन व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए।

रामलीला मैदान का लिया जायजा
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने सभी अधिकारियों को लेकर रामलीला मैदान का जायजा लिया। यहां उन्होंने मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिथियों और कलाकारों के आगमन, मंचीय प्रदर्शन के दौरान की व्यवस्था को लेकर भी निर्देशित किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close