एनसीसी छात्र छात्राओं ने आजमाया आईक्यू..रविवार को होगा मैराथन दौड़.. प्रभारी ने कहा..चिकित्सा शिविर में पुलिस परिवार का होगा हेल्थ चेकअप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत “यातायात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता” का आयोजन पुलिस मैदान में किया गया।  14 फरवरी को “मिनी मैराथन” और चिकित्सा शिविर का” आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस महकमा ने दी है।
 
                    शनिवार को पुलिस मैदान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2021 के तहत एनसीसी के छात्र-छात्राओं के बीच यातायात शिक्षा के साथ यातायात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्नल भरत क्षेत्री, लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा जिला रोड सेफ्टी सेल के उप निरीक्षक उमा शंकर पांडे ने यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिए। इसी क्रम में प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी डागेश्वर साहू, शैलेंद्र सिंह और जावेद अली ने यातायात के संकेत और व्यवहारिक नियमों की जानकारियां दी।
 
               अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रभारी रोहित बघेल ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2021के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश में किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 फरवरी 2021,रविवार को सुबह  9 बजे से स्थानीय बिलासगुड़ी पुलिस लाइन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
    
          यह कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों/जवानों और परिवार के सदस्यों के लिए विशेष होगा।  चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों और विशेषज्ञ सभी को चिकित्सीय परामर्श के साथ ही. निशुल्क और दवाइयोंका वितरण करेंगे।
         
               रोहित बघेल ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत रविवार 14 को ही “मिनी मैराथन” का आयोजन होगा। उम्मीदें किरण फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर 9:30 बजे तक होगा।
 
              मिनी मैराथन” पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर सत्यम चौक ,लिंकरोड, सीएमडी चौक ,सीएमडी चौक से वापस होकर प्रारंभ होकर लिंकरोड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, ईदगाह,अम्बेडकर चोक होते हुए थाना सिविल लाइन के सामने पुलिस परेड मैदान में समाप्त होगी।  मिनी मैराथन के माध्यम से यातायात जागरूकता का संदेश आम जनता को दियाजाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close