नवपदस्थ पुलिस कप्तान..अधिकारियों के साथ बैठक..बताया..बीट पुलिसिंग को करेंगे मजबूत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया। इसके बाद पुलिस कप्तान ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक ली। सभी से जिले की वस्तुस्थिति से अवगत भी हुए। साथ ही बेहतर पुलिसिंह को लेकर दीपक कुमार झा ने जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
 
                  जानकारी देते चलें कि नवपदस्थ पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा का स्थानांतरण बस्तर जिला पुलिस कप्तान से बिलासपुर हुआ है। दीपक कुमार झा  भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। इसके पहले EOW, रायगढ़, बालोद,महासमुंद और कोंडागांव में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुके हैं।
 
                        कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बिलासा गुड़ी में बैठक के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी चौकी प्रभारी  से परिचय प्राप्त किया। झा ने र उनके अधीनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की अन्य गतिविधियों की  जानकारी प्राप्त की। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
 
                                 सभी अधिकारियो से बैठक के दौरान दीपक कुमार झा ने कहा कि सभी को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी पुलिसिंग को लेना होगा। शहरी क्षेत्र में बीट पोलिसिंग को  मजबूत किया जाएगा। जुआ सट्टा नशे के अवैध कारोबार जैसी सामाजिक बुराइयों और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।
 
        अधिकारियों से पुलिस कप्तान ने कहा कि थाना स्तर पर शिकायतों का शीघ्र निकाल करे।
– पुलिस कार्यालय स्तर पर शिकायतों का लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। थाना स्तर से लेकर सभी पुलिस कर्मचारी प्रार्थी  के  साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। घटनाओं और शिकायत  में  रेस्पॉन्स जल्द से जल्द  करना होगा।
 
               पुलिस कप्तान ने बैठक में मौजूद सभी से कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में पुलिस मुख्यालय के निर्देशो का पालन होगा । अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।  समय पर विवेचना के साथ न्यायालय में चालान को पेश किया जाएगा।  चिट फंड प्रकरणों में रक़म वापसी की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। 
 
              इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल और सभी राजपत्रित अधिकारी  समेत थाना प्रभारी मौजूद थे।
TAGGED:
close