देवर ने किया रिश्तो को शर्मसार,भाभी से दुष्कर्म

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सकरी क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक महिला को शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसका पति मानसिक विक्षिप्त है। वह अपने मायके चली गई। लेकिन उसे वापस बुला लिया गया। इसके बाद देवर ने उसके साथ बलात्कार किया। सास ससुर ने भी देवर का साथ देते हुए पीड़ित से यह कह दिया कि वह अब अपने देवर को ही पति समझे। इस तरह 8 साल बीत गए पीड़िता दो बच्चों की मां बन गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अब देवर उसके व उसके बच्चों को अपनाने से इंकार कर रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवर और सास ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सकरी क्षेत्र की महिला की शादी जून 2012 में क्षेत्र के एक युवक से हुई थी पूर्णविराम शादी के 8 दिन बाद उसे पता चला कि उसका पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है तो वह मायके चली गई।

वापस बुलाकर उसके देवर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती से दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने महिला को ही धमकाया। साथ ही उससे कह दिया कि उसके देवर अविवाहित हैं इसलिए अब उसे ही अपना पति समझे। उसके साथ ही रहे। दबाव पूर्वक पीड़िता को देवा के साथ रखा जाने लगा और वह उसे शारीरिक संबंध बनाता रहा

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close