बढा महंगाई भत्ता, जानिए अधिकारी-कर्मचारी को कितना फायदा

Shri Mi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ता बनाए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 64 वें जन्मदिन पर इस बात का ऐलान किया प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता पा सकेंगे।शनिवार का दिन मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियो के लिए खुशखबरी लेकर आया। दरअसल इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन था और जन्मदिन के मौके पर शिवराज ने अधिकारी- कर्मचारियों से खुद को मिली शुभकामनाओं के बदले रिटर्न गिफ्ट दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को अब 31 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा यानि अब केंद्र के समान महंगाई भत्ते का ऐलान हो गया है। बढा हुआ महंगाई भत्ता 1 अप्रैल से मिलने की बात कही गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीडिया रिपोर्ट अनुसार मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने आकलन करने के बाद बताया है कि प्रदेश के किस अधिकारी-कर्मचारी को कितना लाभ इस महंगाई भत्ते के बढ़ने के बाद होगा—–

पहली बार महंगाई भत्ते में सीधी 11% की बढ़ोतरी की गई है यानि अब सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को सीधे 31 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। इस महंगाई भत्ते में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 1705 ₹ से 3058 रू, तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 2145 से 7771 रुपए, द्वितीय श्रेणी कर्मचारी को 617 रू से 12518 और प्रथम श्रेणी कर्मचारी को 13541 से 22253 प्रतिमाह का लाभ होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close