नदारद कर्मियों को नोटिस,कलेक्टर का इन्सपैक्शन

Shri Mi
1 Min Read

दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आज शिक्षा कार्यालय का औचक जांंच की। इसके दौरान उन्होंने परिसर में भ्रमण किया। कार्यालय में उपस्थित पार्वती बिसेंट को कार्यालयीन समय में अनावश्यक कार्य करते पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उक्त कर्मचारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी देखी। अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों से कहा कि न केवल निर्धारित समय पर कार्यालय आए और जाएं। अपने कार्यों को भी समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी कार्यालय में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी समय पर नहीं आता और शासन के नियमों का पालन नहीं करता है,तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोषालय पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर द्वारा आज जिला कोषालय दंतेवाड़ा के दृढ़ कक्ष का भौतिक सत्यापन किया गया। तत्पश्चात कोषालय का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में उपस्थित रहने एवं सुचारू रूप से कार्य संपादित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी मनोज कुमार लारिया, प्रदीप कुमार मारकण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close