LOCKDOWN-छत्तीसगढ़ के एक और जिले में लगा लॉकडाउन,आदेश जारी,22 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रभावशील

Shri Mi
1 Min Read

बस्तर। छत्तीसगढ़ में एक और जिला लॉकडाउन हो गया है। बस्तर संभाग के पहले जिले में लॉकडाउन का आदेश हो गया है। बस्तर जिले में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर रजत बंसल ने लॉकडाउन का आदेश दिया है। दिए आदेश के मुताबिक 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से 22 अप्रैल के रात 12 बजे तक सम्पूर्ण जिला लॉकडाउन रहेगा। जिले की सीमा सील रहेगी और किसी भी तरह की व्यपारिक गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी।दफ्तर, बैंक सहित तमाम शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालय बन्द रहेंगे। किसी तरह से आयोजन पर पाबंदी रहेगी,वहीं होटल में ठहरे लोगों को सिर्फ रूम सर्विस मिलेगी। कही भी आने जाने के लिए ई पास की जरूयत पड़ेगी। पेट्रोल पंप पर सामान्य लोगों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। दूध 2 घंटे सुबह और शाम में डेढ़ घंटे दुकानों और होम डिलीवरी के जरिये मिल सकेगा। इस दौरान जिले की सभी शराब दुकाने बंद् रहेंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close