भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चुनी गई शकुन ठाकुर

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें रामसागरपारा मंडल की अध्यक्ष शकुन ठाकुर एवं लाखे नगर मंडल की अध्यक्ष पायल अम्बवानी को चुना गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर श्रीचंद सुन्दरानी की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा रायपुर अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने अध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी ने लंबे समय तक चले विचार-मंथन के बाद टीम तैयार की है। कोरोना संक्रमण एवं लॉक डाउन की वजह से यह नियुक्ति को रोक दिया गया था। जो कार्यकर्ता सक्रिय व पार्टी के लिए प्रतिबद्ध हैं, पार्टी ने उन्हें ही नई जिम्मेदारी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close