प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की प्रदेश स्तर पर संगठन बैठक..राजधानी रायपुर की कमान पवन-प्रदीप को

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।वेबेक्स सिस्को आन लाइन मीटिंग एप के ऑपरेटिंग में पारंगत हो चुके प्रदेश के सरकारी शिक्षक इसका उपयोग अपनी अन्य आवश्यकता की पूर्ति लिये कर रहे है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रदेश स्तर पर संगठन की बैठक , संघकर विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन करने में आन लाइन मीटिंग एप का प्रयोग कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के महत्वपूर्ण संगठन पदाधिकारी प्रदेश जिला और ब्लॉक तक के कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ जिला इकाई रायपुर की वर्चुअल बैठक दिनाँक 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे केदार जैन , विजय राव, ताराचंद जायसवाल, पवन सिंह और संघ के फाउंडर सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते हुए कार्तिक गायकवाड़ ने बताया कि संघ के रायपुर जिला इकाई का सर्व सम्मति से पवन सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रदीप साहू को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, डायमंड सिन्हा को सचिव, दीपक झा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अभिलाषा शुक्ला को महिला विंग जिला रायपुर का अध्यक्ष एवं कौशिल्या साहनी जिला सचिव बनाया गया

नव निर्वाचित पदाधिकारीयो ने कार्तिक गायकवाड़ के हवाले से बताया कि शेष पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जावेगा।जिला इकाई रायपुर के चयन विशेष रूप से कार्तिक गायकवाड़, अमित दुबे , गोपेश साहू ,जितेन्द्र सिन्हा, हीरेन्द्र देवांगन,लोकेश वर्मा, तारकेश्वर डड़सेना, दीपक कुर्रे ,श्रवण साहू सुनील बघेल, राकेश डड़सेना , गरिमा देवांगन, डिटेन्द्र सिन्हा, कोमल सिंह साहू लक्ष्मी यादव ,शंकर साहू शेषनारायण साहू, उपेंद्र सिंह,योगेश निर्मलकर, युगल किशोर साहू ,रामखिलावन साहू ,रामनारायण साहू निर्मल कुमार साहू मनोज वैष्णव,बसंत दीवान,भारत नेताम,भूपेंद्र सिन्हा, दीपक ठाकुर,लोकेश्वर वर्मा, लोकेश्वर साहू, एवं आरंग ,अभनपुर, धरसींवा के शिक्षक साथी शामिल हुये।जिले के नव गठन पर प्रदेशअध्यक्ष केदार जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देकर शिक्षको के हितों के लिए संकल्पित रहने का वचन लिया है।

close