गंदगी देख भड़के विधायक..निगम अधिकारियों को दिया निर्देश..शैलेष ने कहा..सीएम के सामने रखेंगे बैंडबाजा संघ की मांग..दीवान से लिया आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-विधायक शैलेश पाण्डेय अचानक निगम अधिकारियों के साथ शनिचरी क्षेत्र पहुंच गए। इस दौरान विधायक ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर की। विधायक ने मछली बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही। साथ ही बैंडबाजा संघ की बातों को गंभीरता से सुना। सीवरेज योजना के लिए बनाए गए पम्प हाउस का भी विधायक ने निरीक्षण किया।
 
                नगर विधायक शैलेष पाण्डेय रविवार को औचक निरीक्षण में शनिचरी बाजार पहुंचे।  फल सब्जी मछली मार्किट और फर्नीचर गली और निर्माणाधीन पम्प हाउस का निरीक्षण किया। क्षेत्र में पसरी गंदगी को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की। सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया। सफाई ठेकेदार को जमकर फटकारा भी।
 
       विधायक ने लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन को मछली बाजार दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही।  शैलेष पाण्डेय ने गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पेयजल समस्या को जल्द से जल्द दूर करने को कहा। सीवरेज के लिए निर्माणाधीन पम्प हाउस के औचित्य को लेकर विधायक ने निगम अधिकारियों से बातचीत की।
 
         इसी दौरान विधायक ने बैंड बाजा संघ के  पदधिकारियों से मुलाकत की। संघ की समस्याओं को उन्होने गंभीरता से  सुना। बैंडबाजा संघ ने विधायक का सम्मान भी किया। विधायक ने कहा कि बैंडबाजा संघ की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। मांग को शासन और प्रशासन के संज्ञाान में भी लाएंगे।
 
                       शहर भ्रमण के दौरान विधायक  किला वार्ड स्थित पूर्व विधायक बद्री धर दीवान के निवास स्थान पहुंचे। स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। इसके बाद नगर विधायक  क्षेत्र के पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधियों और महिला नेत्रियों, कार्यकर्ताओ और विशिष्ट लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। 
 
                   वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद प्रियंका यादव, सीमा पाण्डेय, रामा बघेल एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, बंटी गुप्ता, दीपांशु श्रीवास्तव,  मोती थावरानी, विक्की आहूजा, विनय शुक्ला, आदेश पाण्डेय,कमल गुप्ता, सुदेश दुबे, रिंकू छाबरा, अंकित गौरहा, ऋषि पाण्डेय  राकेश समुद्रे, लल्ला सोनी, मोनू अवस्थी, रामदुलारे रजक, भरत देवांगन, भरत ज़ुर्यनी विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close