रतनपुर थाना को संगठनों ने घेरा..महिला गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर हुआ हंगामा..पुलिस कप्तान से प्रतिनिधिमण्डल ने थानेदार पर लगाया गंभीर आरोप..किया रतनपुर बन्द का एलान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—जैसा की दोपहर से ही रतनपुर में विधवा महिला की गिरफ्तारी को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जनता का आक्रोश सामने आ सकता है। देर शाम ऐसा ही हुई। सैकड़ों की संख्या में ब्राम्हण समाज समेत बजरंग दल और विश्वहिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना का घेराव किया।  पुलिस पर किसी धर्म समाज के प्रति तुष्टिकरण का आरोप लगाया। आक्रोशित भीड़ ने विधवा महिला को साजिश के तहत गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। ब्राम्हण समाज के का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस कप्तान से मिलकर तत्काल महिला के खिलाफ दर्ज अपराध को खत्म करने को कहा। साथ ही थाना प्रभारी को तत्काल हटाए जाने की मांग को दुहराया। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि यदि विधवा महिला को नही छोड़ा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 रतनपुर में नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में विधवा महिला को जेल दाखिल किए जाने को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। ब्राम्हण समाज समेत बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने आम जनता के साथ शाम को रतनपुर थाना का घेराव किया। साथ ही पुलिस पर किसी धर्म विशेष के प्रति तुष्टिकरण किए जाने का आरोप भी लगाया। थाना घेराव के दौरान भीड़ ने जमकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किया है।
जानकारी देते चलें कि रतनपुर पुलिस ने स्थानीय विधवा महिला के खिलाफ एक दस साल के बच्चे के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद देर शाम तक मामला गंभीर हो गया। रतनपुर के लोगों ने महिला के खिलाफ पुलिस और एक धर्म विशेष के बीच साजिश करने का आरोप लगाकार थाना का घेराव किया। साथ ही ब्राम्हण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर में पुलिस कप्तान से मिलकर महिला को जल्द से जल्द जेल से बाहर निकालने को कहा है। 
पुलिस कप्तान से मिलकर समाज के लोगों ने कहा कि विधवा महिला की पुत्री के साथ लगभग दो माह पहले रतनपुर निवासी तथाकथित एक युवक ने मारपीट के साथ अनाचार किया। आरोपी युवक के खिलाफ रतनपुर थाने में पोक्सो और दुष्कर्म के धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले में आरोपी को जेल दाखिल कराया गया। 
समाज के लोगों ने पुलिस कप्तान को लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी का चाचा भाजपा पार्षद है। और जमीन दलाली का काम करता है। भाजपा पार्षद ने  महिला को डरा धमकाकर प्रकरण वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया। लेकिन महिला ने मामला वापस नहीं  लिया। इसके बाद तथकथित लोगों ने भाजपा पार्षद के साथ विधवा महिला के साथ साजिश रचा। झूठे मामले में फंसाकर पास्को एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया गया। 
पुलिस कप्तान को समाज के लोगों ने बताया कि पूर्व के प्रकरण को वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया है। ताकि बलात्कारी युवक जेल से बाहर आ सके। प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी बताया कि आरोप लगाने वाला नाबालिग जेल में बन्द बलात्कारी युवक के बुआ का बेटा है। भाजपा पार्षद  के दुकान में ही रहता है। इसलिए पूरे प्रकरण में जांच की जरूरत है। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने रतनपुर थानेदार पर लेनदेन का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल थाना से हटाए जाने की मांग को दुहराया। साथ ही मामले में गंभीरता के साथ जांच करने को भी कहा।
close