तलवार और चाकू से लोगों में फैला रहे थे दहशत….पहुंच गयी पुलिस…दोनो से हथियार जब्त…न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–सिरगिट्टी पुलिस ने तलवार लेकर रौब दिखाने वाले दो आरोपियों को अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो आरोपिोयं पर आर्म्स एक्ट 25,27 का अपराध दर्ज किया। दोनो आरोपियों के पास चाकू के साथ तलवार बरामद किया या। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
सिरिगट्टी पुलिस के अनुसा्र मुखबीर ने बताया कि नया बस स्टैण्ड तिफरा और गणेश नगर के पास दो व्यक्ति तलवार और चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे हैं। मामले की जानकारी होते ही दोनो स्थानों पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। नया बस स्टैण्ड तिफरा के पास से तोताराम लोधी पिता को धारदार कांटेदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
 एक अन्य मामले में शिव विहार गणेशनगर के पास सार्वजनिक स्तान पर तलवार लहराते आरोपी को पकड़ा गकया। आरोपी ने अनपा नाम अजय यादव उर्फ दुर्गा यादव बताया। आरोपी ने बताया कि वह महमंद नया तालाब के पास लालखदान का रहने वाला है। आरोपी के विरूध्द धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।  विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close