महिला दोस्त को किया आत्महत्या को मजबूर..पीएम रिपोर्ट ने बोला सच.. आरोपी ने भी कबूला

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने दोस्त को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए जिम्मेदार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। आरोपी का नाम अशोक नगर सरकण्डा निवासी सूरज पाण्डेय है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते चलें कि पुलिस के सामने हाउसिंग बोर्ड कालोनी तोरवा निवासी अमित कुमार वर्मा ने महादेवा अस्पताल बिलासपुर से अस्पतालीय मेमो पेश किया। मेमों के अनुसार पूजा चौरसिया की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। मेमों में पूजा के शरीर पर चोट का निशाना होना बताय गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया।

पुलिस ने मर्ग कायम के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद परिजन और गवाहों का बयान दर्ज किया गया। मृतिका की माॅ रीता चौरसिया ने लिखित शिकायत में बताया कि सूरज पाण्डेय ने पूजा चौरसिया से दोस्ती कर आत्महत्या  के लिये दुष्प्रेरित किया है।

विवेचना के बाद आरोपी सूरज पाण्डेय का पतासाजी कर पकडा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जुर्म कबूल किया। विधिवत् गिरफ्तार के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

close