किसानों से पीएम का संवाद..सुशासन दिवस पर अटल को भाजपा नेताओं ने किया याद..नया कृषि कानून को बताया किसान और देशहित में क्रांतिकारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-भाजपा नेताओं ने  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के सभी भाजपा मंडलों में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित कर अटल बिहारी के काम काज और सिद्धान्तों को याद किया।
 
               भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। अटल के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रूपये पीएम किसान सम्मान निधि को हस्तांतरित किया। पीएम ने किसानों से वीडियों कांफ्रेंस किया। नये कृषि कानूनों समेत अन्य विषयों को लेकर किसानों से संवाद किया। 0
 
                   प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को भाजपा कार्यालय बिलासपुर समेत विकास खण्ड बिल्हा दक्षिण, बिल्हा उत्तर, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर में प्रोजेक्टर बड़ी स्क्रीन लगाकर किसानों के साथ देखा एवं सुना गया। 
 
              भाजपा जिला अध्यक्ष ने नए बिल की जमकर तारीफ की। उन्होने केन्द्र सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। किसानों को लुभाने वाली घोषणाओं के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। संसद में पास हुए कृषि विधेयकों से 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी। 
 
             भाजपा नेताओं ने कहा कि नए विधेयकों से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। खेती-किसानी में निजी निवेश होने से तेज विकास होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।
 
                इस अवसर पर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील जायसवाल, पूर्व महापौर विनोद सोनी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामचरण वस्त्रकार सहित किसान बंधु उपस्थित थे।
 
सकरी स्थित पार्षद कार्यालय में याद किए गए अटल
 
                 अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन भेंट किया। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनके आचार विचार और विद्धवता पर चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि अटल का व्यक्तित्व बहुत शानदार रहा। विरोधियों में भी उन्हें बहुत सम्मान हासिल था। 
 
              इस दौरान वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद दिलीप कोरी, राजू चौबे, अनिल दुबे, जुगल तिवारी, युवा मोर्चा से विजय यादव, गोलू यादव, संदीप कोरी, भोला साहू, सूर्या प्रजापति, किरण समेत अन्य  कार्यकर्ता गणमान्य लोग मौजूद थे।
TAGGED:
close