पीएम करेंगे महतारी वंदन सम्मेलन को संबोधित..सीएम की उपस्थिति में..सवा 4 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–बहतराई स्थित इन्डोर स्टेडियम में 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महतारी वंदन जिला स्तरीय सम्मेलन में सवा लाख महिलाओं की झोली में खुशियों की सौगात डाला जाएगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ 10 मार्च को लगभग सवा 4 लाख महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण मेंहै। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा के साथ जरूरी निर्देश दिया है। कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीसी से सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डीबीटी के जरिए योजना की पहली किस्त प्रति हितग्राही 1 हजार रूपये चयनित महिलाओं के खाते पर अंतरित किया जाएगा।

   कलेक्टर ने बैठक में कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के बीच जरूरी काम काज बंटवारा किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार और जनपदों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम बिल्हा में मण्डी प्रांगण, मस्तुरी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर भदौरा, नगर पंचायत मल्हार कार्यालय के भवन के पास, तखतपुर में मण्डी परिसर किया जाएगा। इसी प्रकार कोटा और रतनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, महिला हितग्राहियों से संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था की सभी तैयारियों को जिम्मेदारी से पूर्ण करने को कहा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन विकसित भारत की तर्ज पर किया जाएगा। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये जाएंगे। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रसाद चौहान, महिला बाल विकास अधिकारी डॉ. तारकेश्वर सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

close