अलग अलग ठिकानों में पुलिस कार्रवाई…एक दर्जन लीटर शराब बरामद…दोनो आरोपियों पर आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सीपत पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। शराब भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम परसराम वर्मा और श्यामकुमार धनुहार हैं दोनो पंथी और परसाही के रहने वाले हैं।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

पंथी में 6 लीटर शराब बरामद

 

सीपत पुलिस के अनुसार पंधी में परस राम वर्मा को 6 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से तीन नग प्लास्टिक बाटल में 6 लीटर कच्ची गहुआ शराब जब्त किया। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

परसाही में भी घेराबन्दी में पकड़ाया आरोपी

एडिश्नल पुलिस कप्तान अर्चना झा के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम परसाही फूलवारी पारा में श्याम कुमार धनुहार अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। जानकारी के बाद टीम के साथ मौके पर धावा बोला गया। आरोपी श्याम कुमार धनुहार के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

close