घर के कुंए में मिली जिगर की लाश…गली गांव में पिता कर रहा था तलाश…पथरा गयी मां की आंख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

cg_policeबिलासपुर—बिल्हा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। गुमशुदा बेटे की लाश उसके ही कुएं निकली। बाप उस समय कुंए से पानी निकाल रहा था। लाश को किसी तरह बाहर निकाला गया। मृत बेटे को देखकर पिता के होश उड़ गए। मां की आंखे पथरा गयी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम  के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा निवासी संतराम निषाद ने 13 सितम्बर को थाने में रिपोर्ट लिखाया कि बेटा कृष्ण कुमार 12 सितम्बर से लापता है। 12 सितम्बर को दोपहर घर से निकला लेकिन लौटा नहीं। दिन-रात तलाशी के बाद भी बेटा नहीं मिला। संतराम की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने गुमशुदा रिपोर्ट लिखकर तलाश शुरू की।

                                   संतराम निषाद ने पुलिस को बताया कि कृष्ण कुमार कक्षा 9 में पढता है। अर्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर बिगडने के बाद उदास रहता था। वह कहीं कुछ कर ना ले हम लोग बेचैन हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कृृष्ण कुमार को जल्द से जल्द ढूंठने का आश्वासन दिया।

कुएं में मिली लाश

               सुबह जब संतराम निषाद कुएं से पानी निकाल रहा था। उसने महसूस किया कि बाल्टी में कोई भारी चीज फंस गयी है। उसने कुएं अंदर झांककर देखा। कुछ संदेह हुआ। इसके बाद लोगों के सहयोग से भारी चीज को निकाला गया। भारी चीज को देखते ही पिता संतराम की आंखें फटी की फटी रह गयीं। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे। सामने लाश देखकर लोगों की आंखे पथरा गयी। मां की हालत बहुत ही खराब है।

                             मामले की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस संतराम के घर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले को अभी भी संदेह के रूप में देख रही है।

close