पुलिस कप्तान रजनेश ने दिया…पीपीपी माड्यूल फार्मूला..कहा..परम्परागत पेट्रोलिंग में करेंगे सुधार..आर्थिक स्रोत पर करेंगे चोट

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—अपराध मतलब अपराध होता है। अपराध को टालने का पुलिस का भरसक प्रयास रहेगा। इसके लिए अपराधिययों की फाइलों को खंगालने का आदेश दिया है। हम पेट्रोलिंग की गतिविधियों में जरूरी बदलाव करेंगे। इससे अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगा। यह बातें पदभार लेने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कही। नव नियुक्त पुलिस कप्तान ने दावा किया कि सरकन्डा मारपीट हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एक महीने के अन्दर चालान पेश कर दिया जाएगा। 6 महीनों में सभी को सजा भी दिलाएंगे। बाबी ढाबा के आरोपियों को भी सजा मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

      नवनियुक्त पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने पदभार लेने के बाद पत्रकारों से संवाद किया। नव नियुक्त पुलिस कप्तान ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारो के सवालों का जवाब दिया। सवाल जवाब के दौरान पुलिस कप्तान रजनेश ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि हम शिकायत पर रिस्पांस टाइम को बेहतर करें। ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र…शिकायत मिलने के बाद कम से कम कम समय पर पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके लिए हम डायल 112 की बैठक लेंगे। उन्होने बताया कि पुलिस की विजीबिलिटी बहुत जरूरी है। ज्याादा से ज्यादा दस मिनट के अन्दर रिस्फांस मिलना जरूरी है।

          रजनेश सिंह ने बताया कि हम पुलिस पत्रकार और पब्लिक माड्यूल तैयार करेंगे। यह कैसा होगा..इस पर बातचीत करेंगे। और जल्द करेंगे। ताकि जनता को पुलिसिंग में सार्थक प्रयास भी नजर आए। उन्होने बताया कि साइबर मितान ग्रुप को भी सक्रिय करेंगे।

एक अन्य सवाल पर नव नियुक्त पुलिस कप्तान ने कहा कि ऐसे सभी संवेदनशील क्षेत्रों.. चाहे ग्रामीण हो या शहरी का पहचान किया जाएगा। अपराधियों और क्षेत्र का रिकार्ड खंगाला जाएगा। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा यह भी पता लगाएंगे कि अपराधियों की आर्थिक ताकत कहां से मिलती है। यानी आर्थिक स्रोत पर भी लगाम लगाएंगे।

      सरकन्डा में मारपीट के दौरान मर्डर और कोनी थाना क्षेत्र के बाबी ढाबा में घुसकर मारपीट के सवाल पर पुलिस कप्तान ने कहा कि किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकन्डा मर्डर में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महीने में चार्जशीट पेश कर दिया जाएगा। दावा किया कि 6 महीने के अन्दर सभी आरोपियों को सजा भी दिलवाएंगे। ढाबा में खुसकर मारपीट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही।

रजनेश सिंह ने बताया कि पर्याप्त बल है। उन्होने दुहराया कि चाहे संवेदना हो या साइबर मितान हो..या फिर निजात अभियान ही क्यों न हो। सभी को केन्द्र मेे रखकर अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेंगे।

close