वायरल वीडियो से आरोपियों तक पहुंची पुलिस…5 आरोपी गिरफ्तार..दो अलग अलग ठिकानों से पकड़े गए दो सटोरिया…नगद जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो अलग अलग कार्रवाई में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार पकड़े 6 आरोपी विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाते पकड़े गए। जबकि धावा बोलकर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आठों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है।

      सरकरन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर की रात्रि करीब 12 बजे मोपका क्षेत्र में सोसळ मीडिया में  वायरल वीडियों के जरिए वाद विवाद की जानकारी मिली। टीम को तत्काल मौके पर पहुनंचकर खूबन कश्यप निवासी आवासपारा मोपका से सम्पर्क किया गया। पूछताछ के दौरान खूबन ने बताया कि टहलने के समय घूरने की बात को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों ने मिलकर हमला भी किया। पूछताछ के बाद वायरल वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 पकड़े गए आरोपियों का नाम भैरव साहू निवासी एफसीआई गोदाम के पास, राजा यादव निवासी विवेकानंद फेस टू,विष्णु साहू निवासी दुर्गा नगर लिगियाडीह, राम साहू निवासी विवेकानंद नगर, यश जायसवाल निवासी बलौदा बाजार  है।

दो सटोरिया गिरफ्तार…जुआ एक्ट की कार्रवाई

 सरकन्डा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर साई मंदिर के पास लिंगियाडीह के पास धावा बोला गया। मुखबीर की सूचना के बाद राजेंद्र यादव को लिंगियाडीह स्थित गायत्री मंदिर के सामने सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया। इसके अलावा उमसागर तालाब के पास बहतराई में ईश्वर उर्फ डायना साहू को भी सट्टापट्टी और नगद बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

close