चोर,लुटेरों और डकैतों के घर पहुंची पुलिस…कुछ मिले और कुछ फरार…अब तक जेल से छूटे160 लोगों की लिस्ट किया तैयार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—पुलिस कप्तान के निर्देश पर इन दिनों शहर के अलग अलग स्थानों पर पुलिस टीम औचक धावा बोल रही है। सरप्रााइज चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पिछले एक साल में संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा किए गए आरोपियों की पड़ताल कर रही है। संदिग्धों और वारंटियों को थाना बुलाकर जांच पड़ताल भी कर रही है। पुलिस ने अब तक जेल से रिहा गए 160 से अधिक लोगों से पूछताछ को अंजाम दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

डीएसपी रोशन आहुजा ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष निर्देश पर जिले के कमोबेश सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशोें की संपत्ति जानकारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक साल में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों यानी चोरी, लूट, डकैती संबधित अपराधो में शामिल आरोपियों के ठिकानों में पुलिस औचक निरीक्षण करने पहुंच रही है। सरप्राइज़ चेकिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अजाक  डेरहा राम टण्डन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में  किया जा रहा है।

जांच पड़ताल के दौरान पिछले एक साल  में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लगभग 160 आरोपियो को सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच उनके निवास स्थान पर भौतिक सत्यापन किया गया। आरोपियों के वर्तमान में उपयोग किए जा रहे मोबाइल नम्बर, आजीविका के साधन,  निवास समेत अन्य जानकारियों को नोट किया गया। इसके अलावा चेकिंग अभियान के दौरान निवास स्थान पर अनुपस्थित लोगों का पता लगाया जा रहा है।

close