ब्याहता को ससुराल वालों ने किया तंग…पीड़िता की शिकायत पर…पुलिस की कार्रवाई..दहेज लोभियों को भेजा सलाखों के पीछे

Editor

बिलासपुर—पुलिस ने दहेज लोभी ससुराल वासियों को पीडिता की शिकायत पर सरकारी ससुराल भेजा है। मामले में तखतपुर निवासी सुमन बंजारे ने तखतपुर थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, और सास को के खिलाफ आईपीसी की धारा 498(ए),294,34 के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम सिर्री थाना पामगढ़ के रहने वाले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार सुमन बंजारे ने महिला थाना पहुंचकर सास ससुर और पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप दाखिल कराया। महिला ने बताया कि उसकी शादी 23 जून 2023 को सिर्री थाना पामगढ़ निवासी टोस कुर्रे हुई। शादी के बाद कुछ महीनों तक समय हंसी खुशी के साथ बीता।

इसके बाद पति टोस कुर्रे,ससुर दुलरुवा कुर्रे और सास केरा बाई ने रोजमर्रा की घरेलू बात को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तीनों मिलकर दहेज के नाम पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से  प्रताड़ित किया है। पति,सास और ससुर ने बात बात पर घर से दहेज में घटिया समान लाने का आरोप लगाया।

इसके अलावा दहेज में मायके से मोटरसाइकिल और 50 हजार रूपये मांगने का हमेशा दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर  IUCAW के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

close