शहर और ग्रामीण गुंडा बदमाशों को पुलिस ने किया तलब…अधिकारियों ने किया सावधान..कहा…इसलिए होगी गंभीर कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशो के खिलाफ फिर अभियान चलाया है। थाना में दर्ज गुंडा बदमाशों को तलब कर आदत से बाज आने को कहा है। साथ ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण महौल बनाने का पुलिस प्रशासन ने निर्देश भी दिया है।

बिलासपुर पुलिस ने जिला और शहरी थाना के 20 से अधिक निगरानी, गुण्डा बदमाश को सिविल लाइन थाना  में तलब किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी को शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया। साथ ही शांतिपूर्ण व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बताया।

  सभी गुण्डा बदमाशों को एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने दो टूक कहा कि क्षेत्र में अशांति या अपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध कार्य, मारपीट, झगडा, वाद विवाद और डराने धमकाने जैसे गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

close