पुलिस ने बताया.गुड टच.बेड टच का भेद..बांटा गया सेनेटरी पैड..कैरियर संवारने का दिया मंत्र

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर पुलिस का अभियान अनवरत जारी है। स्कूलों में पहुंचकर पुलिस कप्ताने के निर्देश पर छात्रों और खासकर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
 
                प्रशासन और पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम स्कूलों में पहुंचकर छात्र छात्राओं के बीच लगातार जागरूक कर रही है। बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम शासकीय प्राथमिक शाला कुदुदण्ड, शासकीय माध्यमिक शाला चिंगराजपारा, शासकीय माध्यमिक शाला देवकीनंदन, शासकीय प्राथमिक शाला खजुरी नावगावँ पहुंची। टीम ने बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी को साझा किया। साथ ही बाल अधिकारों के बारे में भी बताया गया। करोना से बचाव की जानकारी दी गयी। एक दूसरे से दूरी बना कर रखने का सुझाव दिया गया। 
 
           शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बहतराई में भी चाइल्ड लाइन के साथ माहवारी मिथ्या समस्या, समाधान पर चर्चा हुई। बालिकाओं के बीच सेनेटरी पे बांटे गए। पोस्को एक्ट  की जानकारी दी गयीॆ। इसके अलावा कैरियर कॉउंसलिंग के बारे में भी बताया गया।
 
                     कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल,सहायक उप निरीक्षक सीता साहू,  आरक्षक हेमलता गौरहा,  ममता यादव, शिवानी सिंह, प्रमोद साहू शामिल थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close