Bilaspur में छः सौ से अधिक स्थानों में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

Shri Mi
5 Min Read

बिलासपुर। 30 अप्रैल रविवार को देश के जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को बिलासपुर जिला में 600 से ज्यादा स्थानों पर सुना गया। भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बिलासपुर विधानसभा के बूथ क्र.141 के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 100वें एपिसोड में कहा कि मन की बात मेरे लिए कार्यक्रम नही बल्कि पूजा आस्था और व्रत है। तीन अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के दिन मन की बात की शुरूवात की थी, विजयादशमी यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व, यह ऐसा पर्व बन गया है जो हर महीने आता है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है, लाखों तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं, राज्य मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, पहाड़ी इलाकों में बारिश बर्फबारी हो सकती है, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, ऐसे में तीर्थयात्रियों को सचेत रहने की सलाह दी।

मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन आंदोलन बन गया और उसे जन आंदोलन आप लोगों ने बनाया। 2014 में दिल्ली आने के बाद मैने पाया कि यहॉ का जीवन बहुत ही अलग है। पचास साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क मुश्किल हो जाएगा, देशवासी मेरा सबकुछ है, मन की बात ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया। वोकल फॉर लोकल की ताकत कितनी जबर्दस्त है, यह आपने धरती पर उतारकर दिखा दी, मेरी तरफ से आपको और गांव के सभी किसानों को, आपके साथ काम कर रहे सभी साथियों को भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड को अरूण साव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद बिलासपुर विधानसभा आरंग के ग्राम भानसोज में, धरमलाल कौशिक पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक मंडल बोदरी, बूथ क्र.214, परसदा, अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री छ.ग. शासन मंडल बिलासपुर पश्चिम बूथ क्र.36 वार्ड क्र 15 पाटीदार भवन उसलापुर, भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल बिल्हा, बूथ क्र.156, बरतौरी, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी, मंडल सोनलोहर्सी बूथ क्र.306 कबीर आश्रम, रजनीश सिंह विधायक बेलतरा, मंडल बेलतरा मध्य बूथ क्र.100 पौंसरा, रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा मंडल बिलासपुर मध्य बूथ क्र.141 भाजपा कार्यालय, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मंडल तखतपुर बूथ क्र.167 मोहन वाटिका,वार्ड क्र.1, राजू सिंह क्षत्री पूर्व विधायक तखतपुर मंडल तखतपुर बूथ क्र.106 पकरिया, घनश्याम कौशिक जिला महामंत्री भाजपा मंडल सकरी गुडी चौक खरकेना, मोहितलाल जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा मंडल कोटा बूथ क्र.163 नवागांव सल्का, बजरंग चौक, राजेश त्रिवेदी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल तिफरा सिरगिट्टी, बूथ क्र.220, युदनंदन नगर, सरस्वती शिशु मंदिर सामुदायिक भवन, अमरजीत सिंह दुआ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य मंडल बिलासपुर दक्षिण, बूथ क्र.117, मेनरोड विद्या नगर, लवकुश कश्यप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल रतनपुर, बूथ क्र.09, कृष्ण कुमार कौशिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल बोदरी, बूथ क्र.203, चकरभाठा केम्प, दुर्गा प्रसाद कश्यप जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल रतनपुर, जूना शहर, लखनलाल पैकरा जिलाध्यक्ष अनु.जनजाति जाति मोर्चा मंडल रतनपुर, बूथ 115, बानाबेल आश्रम के पास, निखिल केशरवानी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, मंडल बेलतरा शहर, बूथ क्र 225, राम नगर श्याम नगर लिंगियाडीह, श्रीमती जयश्री चौकसे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल बिलासपुर पूर्वी, बूथ क्र.180, रानीमान सिंह मार्ग, चंद्रप्रकाश सूर्या जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मल्हार, बूथ क्र.230, धनगंवा, सैय्यद मकबूल अली जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल बिलासपुर दक्षिण, बूथ क्र.90, तैयबा चौक तालापारा में सुना।

भाजपा कार्यालय में बिलासपुर विधानसभा के बूथ क्र.141 के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल महामंत्री श्रीकांत सहारे, राजकुमार पमनानी, बंशीलाल अहिरवार, अरूण मधुमटके, नरेश सारथी, होरीलाल रजक, बबलू सारथी, शंकरलाल अहिरवार, सम्पतलाल अहिरवार, सागर अहिरवार, राकेश खरे, शिवकिशन अहिरवार, दीपक साहू, मनोहर माधवानी, सावित्री अहिरवार, माया अहिरवार, रीता बावनी, निलू कोलमित्र, अनु कश्यप, भरत ईटकरे, संतोष सारथी, उमेश बैस अनिकेत बक्सरे, शेखर बाजपेई, अजय वर्मा, घनश्याम तिवारी, छोटेलाल पाल, रवि राव बावने, हनी यादव, आनंद प्रसाद कश्यप, श्यामअवतार गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, निक्कू सचदेवख् नंदकिशोर सचदेव, श्याम प्रजापति, हीरानाथ राम, लोचन भोग, रामा मुण्डा, ओमप्रकाश राम, छेदीलाल सोनवानी, हरीश मोटवानी, रामखिलावन राजपूत, मोहन दुबे, दिलीप माधवा, विजय सिहोते, देवक सिहोते, अनिल डागोर, चिराग डागोर, अमित राज चौहान, हिमांशु सिहोते, होरीलाल रजक, विश्राम निर्मलकर, सालिकराम निर्मलकर, अमृत निर्मलकर, हरिशंकर निर्मलकर, माखन निर्मलकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close