कांग्रेस में प्रत्याशियों का टोंटा..भूपेश को जनता ने नकारा..बोले पूर्व मंत्री अमर..राजनैतिक संरक्षण में हुआ मर्डर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है। सच तो यह है कि कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों का टोटा है। जनता ने भूपेश बघेल को पूरी तरह से नकार दिया है। उनके बयान का अब कोई मतलब नहीं है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है…अपराध पर अंकुश लगा है। कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। यह बातें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अमर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय यहां राजनैतिक संरक्षण में चार हत्याएं हुई  हैं..आरोपी फरार है..लेकिन बचेगा नहीं। क्योंकि अब भाजपा की सरकार है। अमर ने दुहराया कि इलेक्टोरल बाण्ड में कांग्रेसियों की बयानबाजी में कोई दम नहीं है। हम लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सारी सीट जीतने जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होने बताया कि चुनाव के दौरान हमने मोदी गारंटी पूरा करने का वादा किया था। मात्र 100 दिनो में महत्वपूर्ण घोषणाओं को पूरा कर दिया है। चाहे आवास योजना हो..या किसानों से किया गया 21 क्विटंटल धान खरीदी का वादा और एक मुश्त भुगतान का। महतारी वंदन योजना लागू करने की बात हो या फिर रामलला दर्शन का एलान..हमने इसके अलावा अन्य सभी महत्वपूर्ण वादों को पूरा कर दिया है। अब निर्माण कार्य पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान अमर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।

महादेव एप को लेकर भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज किया गया। लगता है उनके बयान से भाजपा सरकार घबरा गयी है। घूम घूम कर प्रेसवार्ता कर भाजपा नेता सफाई दे रहे हैं। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टा में जिन अधिकारियों को मेमो दिया गया सरकार बताएं उन्हें क्यो बचाया जा रहा है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल को जनता नकार चुकी है। जिन मुद्दों की बात पूर्व सीएम कर रहे हैं..भाजपा ने चुनाव के समय जनता के सामने रखा था। जनता ने विश्वास पर भाजपा सरकार को चुना है। और कांग्रेस सरकार को बाहर किया है। हमने मामले को सीबीआई के हवाले किया है। यदि भूपेश बघेल को लगता है कि एफआईआर और जांच गलत है तो ऊंची एजेंसियों से जांच करवा लें।

अमर ने बताया कि हमने वादा पूरा किया है। अधिकारियों को बचाने वाले उनके बयान मे दम नही है..जनता ने भी उन्हें नकार दिया है। इसलिए जरूरी नहीं  कि उनके बयान का जवाब दिया जाए।

महादेव सट्टा पर प्रतिबंध लगाना केन्द्रीय सरकार का काम है। आखिर केन्द्र सरकार जीएसटी लेती है। सरकार सट्टा पर क्यों कार्रवाई नहीं कर रही। सवाल पर अमर ने कहा कि सरकार कार्रवाई ही तो कर रही है। खुद भूपेश बघेल के समय ही महादेव सट्टा पर जांच कार्रवाई शुरू हुई..अब एक्शन लिया जा रहा है।

अपराध पर अंकुश लगाने के दावे पर अमर ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है..अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। उन्होने बताया कि अपराधिक गतिविधियां हमेशा होती रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार के समय राजनैतिक संरक्षण मे अपराध हुआ है। चार हत्याएं तो राजनैतिक संरक्षण में हुए है..अपराधी फरार है। लेकिन बचेगा कोई नहीं।

इलेक्टोरल बाण्ड के सवाल पर अमर ने बताया कि कांग्रेस का काम  सिर्फ शोर मचाना है। बहाना तलाशना है…कांग्रेसी अपना जमीन खो चुके है। बिलासपुर की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी कौन है, कब घोषिता होगा। दरअसल कांग्रेस में प्रत्याशियों का टोंटा या कहें कि आकाल है।

आखिर हर बार भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी एक विशेष क्षेत्र या वर्ग से ही क्यों होता है। अमर ने बताया कि लोकसभा में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। लोकसभा में कहीं का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। भाजपा ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रत्याशी उतारा है। जनता का भी हमारे प्रत्याशी को समर्थन मिल रहा है। आज मुलाकात के दौरान जनता ने प्रत्याशी को लेकर खुशी जाहिर किया है। यह कोई विषय भी नहीं है।

सचिन पायलट बिलासपुर आ रहे हैं..आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। अमर ने कहा इसका जवाब कांग्रेस के पास है। लेकिन कांग्रेसियों को इतना जरूर कहूंगा कि कांग्रेस कार्यालय में मारपीट और झगड़ा ना करें।

close