पुनिया की अगुवाई में विधि विभाग की बैठक..दिग्गज नेता हुए शामिल..मिशन 2023 पर गंभीर चर्चा..वेबसाइट लांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

रायपुर– प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने विधि विभाग के नेताओं के साथ बैठक कर 2023 प्रदेश विधानसभा की तैयारियों को लेकर बातचीत की है। बैठक में राज्यसभा सांसद के टी एस तुलसी, प्रदेश विधि विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने भी शिरकत किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             साल 2023 में छत्तीसगढ़ चुनाव के मद्देनजर जरूरी रणनीतियों पर विचार विमर्श करने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की रायपुर में दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में विशेष तौर पर विधि मंत्री मोहम्मद, राज्यसभा सांसद केटी तुलसी समेत प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने शिरकत किया।

          बैठक में 2023 के चुनावी रणनीति को लेकर लम्बी चर्चा हुई। पीएल पुनिया और के टी एस तुलसी ने बताया कि 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुचाने में कांग्रेस विधि विभाग के वकील अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। राज्य सरकार की जनकल्याण कार्यो को वकील और विधि के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

            प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप ने बताया कि जरूरी बैठक के दौरान विधि विभाग के वेबसाइट को केटीएस तुलसी ने लॉन्च किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा काँग्रेस के वकीलों को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान करने में वेबसाइट की अहम भूमिका  होगी। गांव और शहरों में मुफ्त विधिक सहायता प्रदान कर सभी लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विधि विभाग के वकील आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे।

                         वेवसाइट लांच के बाद सांसद केटीएस तुलसी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के जन्म से ही वकीलों की भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ विधि कांग्रेस अच्छा काम कर रही है।

          संदीप दुबे ने बताया कि महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया,राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी, विधि मंत्री मो अकबर के अलावा महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा, रायपुर के सरकारी वकील के के शुक्ला, कहकशा दानी ,हिमांशु शर्मा ,एन के पटेल ,मोहन निषाद ,ओम प्रकाश शर्मा ,प्रीतम देशमुख समेत करीब 50 से अधिक वकील शामिल हुए।

close