VIDEO-राम की माला जपने वालों ने दिया भगवान को धोखा..राजस्व मंत्री जय सिंह ने कहा..पुरेन्देश्वरी को सोच समझकर कहना चाहिए..उन्हें कुछ भी नहीं मालूम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— भाजपा की मैडम प्रभारी जो भी हो..उन्हें बताना चाहुंगा कि उन्होने दो साल का मौका नहीं दिया है। मौका पांच साल का प्रदेश की जनता ने दी है। उन्हें हटाया गया है। उन्हे सोच समझकर बोलाना चाहिए। उन्हें ना तो प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की जानकारी है। और ना ही उन्हें प्रदेश में भाजपा की वस्तुस्थिति का ही पता है। यह बातें राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बिलासपुर में पत्रकारों से कही। उन्होने जवाब भाजपा नेत्री पुरेन्देश्वरी की तरफ से लगाए गए आरोप पर दिया है। जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि पुरेन्देश्वरी को पता होना चाहिए कि आजादी के बाद अविभाजित मध्यप्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी को इतना बडा जनाधार नहीं मिला। इसलिए पुरेन्देश्वरी को सोच समझ कर बोलना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          राजस्व मंत्री ने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरेन्देश्वरी के बयान पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि पुरेन्देश्वरी कौन है उन्हें नही मालूम। लेकिन उन्हें सोच समझकर बयान देना चाहिए। उन्होने कांग्रेस को मौका नहीं दिया है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराकर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया है। दो साल का नहीं..बल्कि पूरे पांच साल के लिए जनाधार दिया है। 

                जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि पुरेन्दश्वरी को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी नहीं है। उन्हें यह भी पता  होना चाहिए कि आजादी के बाद अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ बनने के बाद तक इतना बड़ा जनमत किसी भी पार्टी को नहीं मिला है। चुनाव में हमने 67 सीटों पर जीत हासिल किया। फिर तीन सीट जीतने के बाद कांग्रेस के 70 सीट हो गए। उन्हें शायद इस बात की जानकारी नहीं है। 

               महिलाओं की हत्या और किसानों की मौत पर पुरेन्देश्वरी के बयान पर जय सिंह ने कहा कि आरोप में किसी प्रकार का दम नहीं है। यदि किसी किसान की मौत हुई है। कारण कुछ भी हो सकता है लेकिन अनाज या अन्य किसी सरकारी कारणों से किसान की मौत नहीं हुई है। क्योंकि प्रदेश के मुखिया ने किसानों को इतना दिया है कि भूख या कर्ज से मरने का सवाल ही नहीं उठता है। 

            जय सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान देश का सबसे ज्यादा खुशहाल किसान है। भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को 2500 धान का समर्थन मूल्य दिया। कर्ज माफ किया। आरोप लगाने से पहले कम से कम मैडम ने यहा की भौगोलिक स्थिति के साथ अन्य जानकारियां हासिल कर लेती ।

            नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि सरकार डांवाडोल है। सरकार के नेता अब भगवान की शरण में जा रहे है। जय सिंह ने कहा कि हम तो हमेशा भगवान की शरण में रहते है। चुनाव तक सीमित नहीं रहते। हम इनकी तरह नहीं है। जिस राम के नाम पर भाजपा ने राजनीति की..उसी राम को भाजपा नेता ने भूला दिया है। राम का रोल करने वालों का भाजपा नेताओं ने टिकट काटा। राम का माला जपने वाले नेता छत्तीसगढ़ में राम का नाम याद नहीं कर रहे थे। लेकिन हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम को याद किया। राम वन गमन पथ निर्माण करने का फैसला लिया। यह अपने आप में ऐतिहासिक निर्णय है। इसके बनने के बाद भाजपा को समझ में आ जाएगा।

           बृजमोहन ने कहा है कि कांग्रेस सरकार राममंदिर निर्माण में 101 करोड़ दान करेगी। जय सिंह ने कहा कि भाजपा कई करोड़ दान दे सकती है। केन्द्र में उनकी सरकार है। उनकी नीति ही ऐसी है। बडे बड़े उद्योग कल कारखानों को बेचना, अडानी अम्बानी के साथ मिलकर काम करना उनकी रणनीति का हिस्सा है। वे लोग 101 करोड़ क्या 1001 करोड़ रूपए दे सकते हैं।

TAGGED:
close