कांग्रेस के प्रेसिडेंट बने राहुल गांधी,16 दिसंबर को होगी ताजपोशी

    Cbi Vs Cbi, Alok Verma, Nageshwar Rao, Rafale, Pm Narendra Modi, Rahul Gandhi, Congress President,

    rahul-gandhi-angry-620x400नईदिल्ली।राहुल गांधी को कांग्रेस का प्रेसिडेंट चुन लिया गया है। इससे पहले राहुल गांधी पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट थे।राहुल गांधी को निर्विरोध तरीके से पार्टी का प्रेसिडेंट चुना गया है। 16 दिसंबर को सोनिया गांधी बतौर अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी करेंगी। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कुल 89 नामांकन प्रस्ताव दिए गए थे जो सभी राहुल गांधी के पक्ष में थे। राहुल गांधी के सामने कोई भी दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं था।कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल गांधी को पार्टी का अगला अध्यक्ष घोषित किया।

    Join WhatsApp Group Join Now



    इससे पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी करीब 19 सालों से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं।राहुल गांधी को अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘पूरे देश को राहुल गांधी से बेहद उम्मीदें हैं।



    अध्यक्ष बनने से पहले ही उन्होंने अपनी क्षमता दिखा दी है और वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।’गौरतलब है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के तरीके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव रह चुके शहजाद पूनावाला ने सवाल उठाए थे। शहजाद ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम को चुनाव नहीं चयन बताया था। शहजाद के इस आरोप के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    close