पुलिस की 3 ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..चाकू ,गांजा समेत चार बाइक बरामद..पांच की गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— चकरभाठा पुलिस ने एक साथ तीन अलग अलग ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने गांजा, चाकू और चोरी के सामान समेत मोटरसायकल बरामद किया है। तीनों मामलों में अलग अलग धाराओं के अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
              चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि मुखबीर की सूचना और जनसामान्य लोगों से मिली जानकारी के बाद तीन अलग अलग ठिकानों पर पुलिस ने धावा बोला। पांच आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। 
 
तीन किलो गांजा बरामद
 
        मनोज नायक ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर चकरभाठा वार्ड क्रमांक 9 में पुलिस ने धावा बोला। आरोपी संजय गढ़ेवाल के पास से पुलिस ने करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी के पास से पल्सर मोटर साईकल को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 2009 और 2018 में भी गांजा प्रकरण में जेल की हवा खा चुका है।
 
चाकू समेत आरोपी गिरफ्तार
 
                   जनसामान्य की सूचना पर पुलिस ने छतौना से चाकू लहराते आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मुकेश कुमार पाण्डेय है। आरोपी के खिलाफ आर्म्एस एकट 25 काअपराध दर्ज किया गया। आरोपी से चाकू भी बरामद किया गया है। 
 
तीन बाइक समेत चोरी का सामान बरामद
 
                                     चकरभाठा थानेदार ने बताया कि पुलिस ने चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम सोमदत्त मरावी निवासी नयापारा, गौरव पात्रे निवासी जोगीपुर और गणेश अधोलिया निवासी अचनाकपुर है। तीनों के खिलाफआईपीसी की धारा 41(1-4), 379 का अपराध दर्ज किया गया। 
 
          आरोपियों के पास से होंडा शाइन, हीरो पैशन,अप्पे कार्गों बाइक समेत 6 नग लोहे का पाइप बरामद किया गया है। बरामद सामान की कीमत लाखों रूपयों में है।
close