Ravi Yoga on Mahashtami: महा अष्‍टमी पर इस बार बन रहा ये खास संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Shri Mi

Ravi Yoga on Mahashtami।शक्ति आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि में अष्टमी की तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है। साथ ही अष्टमी तिथि के दिन हवन और कन्या-पूजन के कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मान्यता है कि मां महागौरी की पूजा करने से धन व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत गोरा है। इनकी चार भुजाएं हैं और मां बैल की सवारी करती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल की अष्टमी तिथि के दिन कई अद्भुत संयोग का निर्माण भी हो रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। सभी 12 राशि के जातकों पर इसका सीधा प्रभाव देखा जा रहा है, लेकिन पांच राशि को इस अष्टमी में लाभ मिलने वाला है।Ravi Yoga on Mahashtami

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को बड़ा पद मिल सकता है। चुनावी राजनीति में सक्रिय जातकों को भी लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर राशि:  मकर राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी, करियर में उन्नति मिलेगी, समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, परिवार में खुशहाली रहेगी।Ravi Yoga on Mahashtami

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक के लिए नवरात्रि की अष्टमी बहुत शुभ फलदाई मानी जा रही है। इस दिन लोगों को धन का लाभ होगा, समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी, शत्रु परास्त होंगे, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।Ravi Yoga on Mahashtami

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा की कृपा से करियर में बड़ी तरक्की मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों का अष्टमी तिथि के दिन हर काम पूरा होगा,संपत्ति में लाभ होगा, दान करने का रुझान बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, विदेश यात्रा का योग बन सकता है, हर काम में सफलता मिल सकती है।Ravi Yoga on Mahashtami

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close