videoः2 घंटे के अन्दर हाथ में रिपोर्ट..लैब प्लस का दावा..जांच के लिए महानगरों का चक्कर हुआ खत्म..बिलासपुर में ही मौजूद सारी सुविधाएं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— राज्य गठन के बाद प्रदेश का तेजी से विकास हुआ। लेकिन इस दौरान मेडिकल जगत में खासकर बिलासपुर में स्पेशलिस्ट पैथोलाजी लैब की लोगों के बीच कमी महसूस की जा रही थी। कमी को दूर किया है लैब प्लस ने। पिछले दिनों लैब प्लस का शुभारम्भ रिंग रोड नम्बर 2 स्थित सिद्ध अपार्टमेन्ट के बगल से शुरू किया गया। लैब प्लस के संचालक मिस्टर दुबे ने पैथोलाजी लैब खोले जाने के बारे में विस्तार से बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    लैब प्लस के संचालक ने बताया कि पिछले दो दशक में बिलासपुर में ना केवल तेजी से विस्तार हुआ है। बल्कि तेजी के साथ  कई प्रकार की स्वास्थ्यगत परेशानियां भी पैदा हुई है। बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा नगर है। बेशक नगर में तेजी के साथ मेडिकल सुविधाएं भी बढ़ी हैं। लेकिन आज क्लिनिकल जांच को लेकर लोगों को महानगर का मुंह देखना पड़ता है। इस कमी को दूर करने के लिए ही लैब प्लस का शुभारम्भ किया गया है।

                      लैब संचालक की माने तो पैथ लैब खोलने का मूल उद्देश्य लोगों को बिलासपुर में ही महानगरीय जांच सुविधा उपलब्ध करना है। इसी बात को ध्यान में रखकर लैब में अन्तर्राष्ट्रीय जांच सुविधाओं की व्यस्था को ध्यान में रखा गया है। लैब में परम्मपरागत जांच पड़ताल से अलग आधुनिक पद्धति से खून और पेशाब जांच की सुविधा है।

              संचालक ने बताया कि लैब प्लस लेबोरेटरी में पैथोलाजी, बायोकेमेस्ट्री, साइटोलाजी, इम्योनोलाजी, हिस्टोलाजी समेत हार्मोन की विशेष पद्धति से जांच होती है।  इस प्रकार की व्यवस्था सिर्फ महानगरों में ही। अब यह सुविधा लैब प्लस के माध्यम से बिलासपुर में भी हो गयी। किसी भी प्रकार की मेडिकल जांच रिपोर्ट के लिए लोगों को अब दिन का इंतजार नहीं करना होगा। मात्र दो घंटे में ही सम्बधित व्यक्ति को आफलाइऩ और आनलाइन लैब प्लस के विशेषज्ञ रिपोर्ट थमा देंगे। 

close