पेश करना होगा प्रतिवेदन…कलेक्टर अवनीश ने अधिकारियों को कहा…अनावश्यक परेशान किया तो…कार्रवाई के लिए रहें ,तैयार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों का समीक्षा किया है। इस दौरान कलेक्टर ने दो टूक कहा कि पेंडिंग प्रकरणों को बिना किसी बहाना या लापरवाही के गंभीरता के साथ निराकरण करें। किसी भी प्रक्रार की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। प्रकरण निराकरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान भी नहीं किया जाए।

 कलेक्टर कार्यालय स्थित मंथन सभागार मे समय सीमा बैठक लेकर अवनीश शरण ने राजस्व अधिकारियों का क्लास लिया। विभागीय कार्यों का समीक्षा भी किया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण ना केवल गंभीरता करें..बल्कि तेजी से भी करें। उन्होने बताया कि आम नागरिकों के प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर जानकारी भी दें..। ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने को कहा। उन्होने दुहराया किसी भी प्रकार की शिकायत या लापरवाही पर विभाग के कर्मचारी सख्त कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।

     बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी एसडीएम अपने संबंधित तहसील क्षेत्र के प्रकरणों की समीक्षा समय-समय पर करें। इसके अलावा राजस्व संबंधित हर प्रकरण रको पंजीकृत करें। राजस्व संबंधी प्रकरणों को दर्ज कर निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के दर्ज होने से निराकरण तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ किया। आने वाली व्यवाहारिक समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण को लेकर विस्तार से समझा। साथ ही संबध में अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

      कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों और किसानों की समस्याओं का निराकरण समयावधि में किया जाना अधिकारियों को प्राथमिकता में लेना होगा। अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन, विवादित नामांतरण, ई कोर्ट में दर्ज प्रकरण, डायवर्सन, राजस्व वसूली, डिजीटल हस्ताक्षर की समीक्षा भी किया। सभी एसडीएम को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ प्रतिवेदन पेश करने को कहा।

close