वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल टाह समेत बबला,बाटू को एनरोलर की जिम्मेदारी..कांग्रेस अध्यक्ष विजय ने कहा..कार्यकर्ताओं को मिलेगा अनुभव का फायदा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—वरिष्ठ कांग्रेेस नेता पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, देवेन्द्र सिंह बाटू, समीर अहमद को डिजिटल सदस्यता का एनरोलर बनाया गया है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की सक्रियता से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को वरिष्ठों के काम काज का अनुभव का फायदा भी मिलेगा। 
 
       जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने डिजिटल सदस्यता को गति देने कांग्रेस भवन में सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, कांग्रेस के युवा नेता समीर अहमद को एनरोलर नियुक्त किया है। विजय पाण्डेय ने बताया कि प्डिजिटल सदस्यता को गति देने एनरोलर के रूप में वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों का फायदा कार्यकर्ताओं को मिलेगा। 
 
         इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस के तरू तिवारी, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय उपस्थित थे। अनिल टाह के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे रामलाल साहू, लक्ष्मण देवांगन, कमल गुप्ता, चुल्लू श्रीवास्तव, लक्ष्मी जांगड़े, गीता श्रीवास, लक्ष्मी जांगड़े ने डिजिटल सदस्यता ग्रहण किया। विजय पाण्डेय ने अनिल टाह समेत सभी कांग्रेस नेताओं का डिजिटल सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए गमछा पहनाकर स्वागत किया।
 
                  शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि ऑफलाईन सदस्यता अभियान समेत शहर कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता को भी गति मिल रही है। महापौर रामशरण यादव के नेतृत्व में सभी पार्षदगण, शहर कांग्रेस के नेतृत्व में सभी 4 ब्लाक अध्यक्ष और सभी जोन अध्यक्ष अभियान में अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ अंजाम दे रहे हैं। बहुत जल्द डिजिटल अभियान के सदस्यों की संख्या 10,000 पहुंच जायेगी। विजय पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में बिलासपुर जिला डिजिटल सदस्यता भियान में अग्रिम स्थान पर कायम है।
 
close