महतारी वंदन की राशि से शिव महापुराण यज्ञ..महिला स्व सहायता समूह ने दिया विधायक को न्योता…अमर ने किया स्वागत

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—नगर विधायक अमर अग्रवाल ने निवास स्थित कार्यालय में जनदर्शन के दौरान जनता जनार्दन से रूबरू हुए। सभी की समस्याओं को सुना और संबधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिया। जनदर्शन के दौरान अमर ने बंधवापारा स्थित आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार किया। साथ ही कलश यात्रा मे शामिल होने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के बाद अमर अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधायक निवास स्थित कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अमर अग्रवाल जनता जनार्दन से रूबरू हुए। इस दौरान अमर ने जनता की समस्याओं को सुना साथ ही मौके से ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है। जनदरशन कार्यक्रम में बंधवापारा सरकंडा में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का वादा किया। महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि 10 मई  से कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण यज्ञ शुरू होगा। 

इस दौरान महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी योजना के तहत महतारी वंदन से मिले 1000 की राशि से महिलाओं में खुशी की लहर है। शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन महतरारी वंदन योजना से मिली राशि से किया जा रहा है। अमर अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भर बनाना ही प्रदेश और केन्द्र सरकार की मंशा है। निश्चित रूप से महाशिवपुराण यज्ञ का लाभ जनमानस को मिलेगा।

इस दौरान पूर्व पार्षद गीता रजक के साथ अंजना दुबे, लक्ष्मण गुप्ता, मांडवी पांडे, उषा देवी गीती ,शीतल , दीपक ,दीपा मरकाम और प्रमोद रानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

close