5 लाख 60 हजार की चांदी बरामद….पुलिस की बड़ी कार्रवाई…महिला ने बताया…ओडिशा में दिया चोरी को अंजाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में चांदी के गहने बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि चोरी की सभी पायल उडीसा से चोरी की है। पूछताछ के बाद महिला को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। महिला के पास से पुलि सने साढ़े पांच लाख से अधिकी कीमती कुल 78 पायल भी जब्त किया है। महिला का नाम पुन्नी बाई लोनिया है। 
कोनी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर चोरी की पायल बेचने के फिराक में घूम रहे एक महिला को हिरासत में लिया गया। इसके पहले मुखबीर ने बताया कि महिला चोरी के चांदी के जेवर रखकर गतौरी तालाब के पास ग्राहक तलाश रही है।
जानकारी मिलते ही टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर एक महिला को संदिग्ध स्थिति में देखते ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने पहले तो कुछ भी बताने से इंकार किया। कड़ाई करने पर महिला ने अपना नाम पुन्नी बाई बताया। महिला ने बताया कि वह कस्तूरबा नगर, थाना सिविल लाईन क्षेत्र की रहने वाली है।
छानबीन के दौरान महिला के पास रखे नीले रंग के बैग में 38 नग चांदी के पायल जब्त किया गया। आरोपी महिला के घर से तलाशी के दौरान अलग से 40 नग चांदी का पायल बरामद हुआ। बरामद कुल 78 नग पायल का वजन 8 किलो से अधिक है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 5,60,000 रूपयो से अधिक चांदी का गहना बरामद किया है। 
पुन्नी बाई ने बताया कि बरामद सभी 78 नग पायकल 5-6 महीने पहले उडीसा से चोरी की है। पुन्नी बाई के खिलाफ धारा-41(1-4) और आईपीसी की धारा 379 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद महिला को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close